फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इरफान की बीमारी से लेकर फिल्मों की रिलीज तक, बॉलीवुड की बड़ी खबरें जो इस हफ्ते सुर्खियों में रहीं

Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 05 Aug 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
bollywood top news this week 29th july to 4th august
मुल्क और कारवांं

बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्में रिलीज


बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार तीन फिल्में 'मुल्क', 'कारवां' और 'फन्ने खां' रिलीज हुई है। सबसे पहले बात करते हैं 'मुल्क' की, ऋषि कपूर और तापसी पन्नू स्टारर यह फिल्म आतंकी घटना की साजिश रचने के आरोपों में घिरे एक मुसलमान परिवार पर आधारित है। फिल्म को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यूज मिले हैं। वहीं बीमारी के बीच इरफान खान की फिल्म 'कारवां' सिनेमाघरों में दस्तक दी। इरफान के साथ फिल्म में दिलकर सलमान हैं जो कि साउथ इंडस्ट्री से हैं और मिथिला पालकर हैं जो यूट्यूब सेंसेशन रही हैं। 

bollywood top news this week 29th july to 4th august
इरफान खान

बीमारी पर पहली बार बोले इरफान
इरफान खान इन दिनों लंदन में हैं और अपनी बीमारी न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज करा रहे हैं। इसी बीच एसोसिएटेड प्रेस को दिए एक विस्तृत इंटरव्यू में इरफान खान ने अपनी बीमारी से जुड़ी कई बातें शेयर की हैं। इरफान ने बताया कि 'मैं कीमो साइकिल के चौथे चरण में हूं, कुल 6 चरण होने हैं और उसके बाद स्कैन किया जाएगा। कीमो साइकिल के तीसरे चरण के बाद स्कैन पॉजिटिव था लेकिन अभी हमें 6 चरणों तक स्कैन को देखना होगा।' इरफान खान ने आगे कहा कि 'मेरा दिमाग हमेशा ये बात मुझसे कहता है कि मुझे यह बीमारी है और मैं कुछ ही महीनों या एक साल या दो साल में मर सकता हूं। या फिर मैं इन सब बातों को पूरी तरह अनदेखा करके जिंदगी जिस ओर मुझे ले जाती है मैं वैसे ही जिऊं। जिंदगी ने मुझे बहुत कुछ दिया है।'

bollywood top news this week 29th july to 4th august
पलटन
'पलटन' का ट्रेलर रिलीज
जेपी दत्ता की मच अवेटेड फिल्म 'पलटन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'पलटन' फिल्म के ट्रेलर में बेहतरीन डायलॉग का इस्तेमाल किया गया है। ट्रेलर में भारतीय सैनिकों के जोश से भरे जज्बे को दिखाया गया है कि कैसे वह अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood top news this week 29th july to 4th august
सलमान खान

'भारत' का नया पोस्टर
'भारत' फिल्म में सलमान खान 5 अलग-अलग तरह के लुक में नजर आएंगे। उससे पहले फिल्म से दबंग खान की एक तस्वीर सामने आई है। इस फोटो में साफ तौर पर सलमान खान का चेहरा दिख नहीं रहा लेकिन लुक को देखकर आप कह सकते हैं कि ये सलमान ही हैं। तस्वीर में सलमान खान बाइक पर दिख रहे हैं वहीं सर्कस शो का बैकग्राउंड भी नजर आ रहा है। अली अब्बास जफर की ये फिल्म कई दशकों के सफर को दिखाने वाली है।

विज्ञापन
bollywood top news this week 29th july to 4th august
सुहाना खान

सुहाना बनीं कवर गर्ल
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में स्टार्स किड्स का बोलबाला है। एक्ट्रेस श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के बाद शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी बोल्ड अवतार में नजर आईं। VOGUE मैगजीन के कवर पेज पर सुहाना खान ने अपना डेब्यू किया है और खास बात यह है कि खुद पापा शाहरुख खान ने इसे लॉन्च किया है। शाहरुख खान ने अपने ट्विटर पर बेटी सुहाना खान के कवर वाली मैगजीन हाथ में लिए एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'उसे आज एक बार फिर अपने हाथों में उठा रहा हूं, VOGUE तुम्हारा शुक्रिया। जब हमारे बच्चों की बात आती है तो हम उम्मीद करते हैं उन्हें अपना प्यार देने की। मैं बहुत सारा प्यार और हग (hug) भेज रहा हूं। हैलो सुहाना खान '।  



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed