फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गानों में इस्तेमाल किए जाने वाले वो शब्द जिन्हें फैंस ने गुनगुनाया लेकिन कभी मतलब नहीं जाना

Tue, 23 Mar 2021 01:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Tue, 23 Mar 2021 01:42 PM IST
विज्ञापन
Dhunki to Rashk ae Kamar know the meaning of these words from popular songs
कटरीना कैफ, सोनम कपूर, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड में सिर्फ कुछ फिल्मों को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर फिल्म में गाने होते हैं। दिल की बात कहनी हो या फिर दिल टूट गया इस पर भी आपको कई गाने मिल जाएंगे। मौका कोई भी हो बॉलीवुड में हर भावनाओं पर गीत सुनने और गाने को मिल जाता है। हालांकि कई बार संगीतकार अपने गानों में कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं जो होते तो बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन लोगों को उनका मतलब नहीं पता होता। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही गानों के बारे में जिनमें इस्तेमाल हुए अनोखे शब्द का मतलब आप नहीं जानते होंगे।

Dhunki to Rashk ae Kamar know the meaning of these words from popular songs
कटरीना कैफ - फोटो : Instagram

धुनकी-धुनकी लागे

कटरीना और इमरान खान की फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन में ये गाना कटरीना पर फिल्माया गया था। कटरीना जो गाना गाती हैं वो है 'धुनकी धुनकी लागे....'जिसे दर्शकों ने भी खूब गाया था। धुनकी का अर्थ होता है 'प्यार की मदहोशी'। इस गाने को दर्शको ने खूब पसंद किया था।

Dhunki to Rashk ae Kamar know the meaning of these words from popular songs
rockstar

कुन फाया कुन

जब भी मन उदास हो या फिर दिल को एक अच्छी कव्वाली सुननी हो तो फिर 'कुन फाया कुन' गाना हर किसी को याद आ जाता है। रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के गाने में इस शब्द का मतलब है 'जो था वो है और वो ही रहेगा'। इसका अर्थ जानकर अब आप समझ गए होंगे कि ये गाना वाकई कितना खूबसूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhunki to Rashk ae Kamar know the meaning of these words from popular songs
अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज - फोटो : Instagram

रश्क-ए-कमर

 

ऋतिक और सोनम पर फिल्माया गया हो या फिर अजय देवगन और इलियाना पर, 'रश्क-ए-कमर' गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि बहुत कम ही लोगों को इस शब्द का मतलब समझ आया होगा। दरअसल इस शब्द का मतलब होता है 'चांद की ईर्ष्या' यानी कोई इतना खूबसूरत हो कि चांद को भी उससे जलन होने लगे।

विज्ञापन
Dhunki to Rashk ae Kamar know the meaning of these words from popular songs
पुलकित सम्राट - फोटो : Instagram

अंबरसरिया

फिल्म फुकरे के गाने 'अंबरसरिया' को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। इस गाने को लोगों ने तो खूब गुनगुनाया, लेकिन अंबरसरिया का असली मतलब क्या होता है ये कम लोग ही जानते होंगे। अंबरसरिया का मतलब होता है 'अमृतसर का रहने वाला'। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed