देश की नई पॉप सेंसेशन बन चुकी सिंगर ध्वनि भानुशाली का नया गाना ‘नयन’ हफ्ते भर में ही यूट्यूब पर पांच करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। उनके 'लेजा रे' और 'वास्ते' जैसे गीत भी यूट्यूब पर करोड़ों बार देखे गए हैं। 22 साल की ध्वनि की लोकप्रियता को देखकर लगता यही है कि वह एक बिंदास और जिंदगी को अपनी शर्तों पर जीने वाली कलाकार होंगी। लेकिन, अमर उजाला से हुई खास बातचीत में ध्वनि ने बताया है कि वह अब भी अपने खर्चे के लिए अपने माता पिता से ही पैसे लेती हैं और अपने पारिवारिक संस्कारों को कभी नहीं भूलतीं।
ध्वनि के नए गाने के व्यूज हुए पांच करोड़, बोलीं- ‘जीवन में कोई भी काम बिना हिम्मत के पूरा नहीं होता’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 वर्ष की आयु में ही इतनी शोहरत, कितना गर्व महसूस होता है जब अपने खर्चे के लिए आपको अपने माता पिता से पैसे नहीं लेने पड़ते?
गर्व तो होता है कि मैंने पैसे कमाना शुरू कर दिया है। लेकिन, यह सही नहीं है कि मुझे अपने खर्चे के लिए माता पिता से पैसे नहीं लेने पड़ते। मैं अब भी उनसे ही पैसे लेती हूं। मैं खूब पैसे कमाऊंगी तब भी मैं उनसे ही पैसे लूंगी क्योंकि कमाकर भी तो मैं उन्हें ही दूंगी। मैं बहुत ज्यादा नहीं कमाती। मुझे सिर्फ ठीक ठाक ही पैसे मिलते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि महिलाओं और पुरुषों की सामाजिक बराबरी की शुरूआत आर्थिक पक्ष से होती है, आपका क्या मानना है इस बारे में?
कोई भी महिला चाहे किसी भी स्थिति में हो। चाहे वह नौकरी करे या न करे, चाहे वह कमाई करे या न करे। उसे बराबरी का दर्जा मिलना ही चाहिए। महिलाओं के काम अक्सर गिने नहीं जाते। मेरी मां ने मेरे पिता से शादी की। वह हाउसवाइफ हैं, लेकिन उनका मुझे पालने पोसने में जो योगदान है, उसकी गणना नहीं होती। ये काम अनमोल है। अगर कोई ऐसा सोचता है कि औरत जब तक काम न करे और पैसे न कमाए तो वह बराबरी की बात नहीं कर सकती। तो, मेरे हिसाब से यह बहुत गलत सोच है।
अच्छा अपनी पहली कमाई के बारे में बताइए।
मेरी पहली कमाई 11 हजार रुपये की थी। एक रिकॉर्डिंग के लिए मुझे शगुन दिया गया था। वह एक हिंदी फिल्म का ही गाना था और यह कोई दो साल पहले की बात है। तो, वह मेरी पहली कमाई थी और वह मैंने अपनी मां को दी थी। गायकों को यहां इतनी जल्दी पैसे नहीं मिलते।
अपने हर म्यूजिक वीडियो में आप डांस के कुछ नए स्टेप्स लेकर आती हैं, जिसे आज की युवा पीढ़ी खूब फॉलो भी करती है। कहां से सीखी ये कला?
मैं यह तो नहीं कहती कि डांस बहुत आसान होता है, लेकिन मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्दी सीख जाती हूं। किसी भी म्यूजिक वीडियो में काम करने से पहले हम रिहर्सल करते हैं। हमारे कोरियोग्राफर भी बहुत अच्छे होते हैं और उनका सिखाने का तरीका भी बहुत खूबसूरत है। और, सबसे बड़ी बात, मुझे डांस करना बहुत पसंद है। इसलिए, मुझे समझ में जल्दी आ जाता है। मैं पहले डांस सीखती भी थी श्यामक डावर एकेडमी में।