{"_id":"5a1fb51a4f1c1b6a678bee75","slug":"dia-mirza-appointed-un-environment-goodwill-ambassador-for-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका, ऐश्वर्या के बाद अब इस एक्ट्रेस को भी UN ने बनाया अपना एंबेसडर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
प्रियंका, ऐश्वर्या के बाद अब इस एक्ट्रेस को भी UN ने बनाया अपना एंबेसडर
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का कद और भी बढ़ गया है। दीया बीते काफी सालों से वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ब्रांड एंबेसडर हैं। हाल ही में उन्हें भारत के लिए संयुक्त राष्ट्र सद्मभावना दूत यानि कि यूएन एनवायरमेंट गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
Dia Mirza
गुरुवार को जारी बयान में इस बात का ऐलान किया गया। इस नए पद से दीया पर्यावरण संबंधी मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का काम करेंगी। साथ ही उनके समाधान के लिए अपने काम को और अधिक प्रभावी बनाएंगी।
पढे़ं- क्या इंटरनेट पर Leak हो गई है फिल्म 'पद्मावती'?
पढे़ं- क्या इंटरनेट पर Leak हो गई है फिल्म 'पद्मावती'?
Dia Mirza
नई जिम्मेदारी के बारे में खुशी जाहिर करते हुए दीया ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया। दीया ने लिखा - 'मैं बहुत ही सम्मानित महसूस कर रही हूं कि मुझे भारत के लिए यूएन में एनवायरमेंट गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है। पर्यावरण से जुड़े मुद्दे इस युग की बड़ी चुनौतियां साबित होने वाले हैं। मैं भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यूएन एनवायरमेंट गुडविल एंबेसडर के रूप में हर संभव प्रसास करूंगी।'
I am deeply humbled and motivated to serve nature in my new role as UN Environment Goodwill Ambassador for India. Committed to protect, secure and strengthen the rich treasures that nature provides us all! https://t.co/C4ECs2AGn8 @UNEP @UNinIndia @ErikSolheim
— Dia Mirza (@deespeak) November 30, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
Dia Mirza
दीया इस नई जिम्मेदारी के तौर पर यूएन के साथ मिलकर स्वच्छ हवा और क्लाईमेट में बदलाव के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। एक एजेंसी से बात करते हुए यूएन एनवायरमेंट के प्रमुख एरिक सोल्हेम का कहना है - मुझे उम्मीद है कि दीया के साथ मिलकर आने वाले समय में भारत में पर्यावरण को और बेहतर बनाए जाने में मदद मिलेगी।
पढे़ं- दलाल की बात सुन सुलगीं एक्ट्रेस सुलगना, रोल देने के बदले रखा था घटिया ऑफर
पढे़ं- दलाल की बात सुन सुलगीं एक्ट्रेस सुलगना, रोल देने के बदले रखा था घटिया ऑफर
विज्ञापन
Dia Mirza
आपको बता दें दीया के अलावा बॉलीवुड की 5 और एक्ट्रेस यूएन से जुड़ चुकी हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय बच्चन, शबाना आजमी, लारा दत्ता और मनीषा कोइराला का नाम शामिल है। हालांकि उन्हें अलग -अलग चीजों का गुडविल एंबेसडर बनाया गया था।
पढे़ं- ताइवान में आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' का बजा डंका, 3 दिन में ताबड़तोड़ कमाई
पढे़ं- ताइवान में आमिर खान की 'सीक्रेट सुपरस्टार' का बजा डंका, 3 दिन में ताबड़तोड़ कमाई