{"_id":"62388daa3308493e9e045caf","slug":"dia-mirza-spotted-with-her-son-avyaan-and-hide-his-face-so-that-paparazzi-can-not-clicks-his-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Social Media: बेटे अव्यान के साथ दिखाई दीं दीया मिर्जा, लाडले का चेहरा छुपाने पर यूजर बोले- ये हैं ओवर प्रोटेक्टिव","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Social Media: बेटे अव्यान के साथ दिखाई दीं दीया मिर्जा, लाडले का चेहरा छुपाने पर यूजर बोले- ये हैं ओवर प्रोटेक्टिव
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा बीते साल मां बनने के बाद अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। अक्सर वह अपने बेटे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। हाल ही मैं उन्होंने अपने बेटे अव्यान की पूरी झलक अपने फैंस को दिखाई थी, जिसके बाद से ही फैंस उन्हें बधाइयां देने लगे थे। एक बार फिर वह अपने बेटे के साथ फूड हॉल से बाहर आती हुई देखी गईं।
2 of 4
बेटे अव्यान के साथ दीया मिर्जा
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीया एक फूड हॉल से बेटे अव्यान के साथ बाहर आ रही हैं। पैपराजी के फोटो खींचने के दौरान वह उनसे कहती नजर आ रही हैं कि वह डर जाएगा और अपनी गाड़ी की ओर बढ़ती हैं। इस दौरान दीया अपने हाथ से बेटे का चेहरा भी छुपाती नजर आईं। हालांकि गाड़ी में बैठन के बाद उनके बेटे की प्यारी सी झलक फैंस को देखने मिल ही गई।
3 of 4
बेटे अव्यान के साथ दीया मिर्जा
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे की झलक को देखकर फैंस भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई सो क्यूट कह रहा था, तो किसी ने दोनों मा-बेटे की तारीफ की और उन पर प्यार लुटाते नजर आए। वहीं, एक यूजर ने पैपराजी के इस तरह दोनों के इतना पास जाकर बिना इजाजत के फोटो खींचने की कोशिश करने पर आपत्ति जताई, तो एक ने लिखा कि यह ओवर प्रोटेक्शन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीया मिर्जा अपने परिवार के साथ
- फोटो : social media
आपको बता दें कि दीया मिर्जा ने पिछले साल 15 फरवरी को बिजनेसमैन वेभव रेखी से शादी की थी। दोनों की यह दूसरी शादी है। इस शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों अव्यनन के माता-पिता बन गए। दीया की बॉन्डिंग वैभव रेखी की बेटी के साथ भी काफी अच्छी है। अक्सर दीया दोनों के फोटोज भी शेयर करती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।