फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sharddha Kapoor: 'चुड़ैल जैसी हंसी' वाले बयान के बाद आमने-सामने आए अमर कौशिक-श्रद्धा कपूर, फिर जो हुआ....

Tue, 08 Apr 2025 08:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 08 Apr 2025 08:41 AM IST
सार

Amar Kaushik- Shraddha Kapoor: हाल ही में मैडॉक फिल्म्स ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें अमर कौशिक और श्रद्धा कपूर एक साथ नजर आए। इस दौरान अमर के हालिया बयान पर श्रद्धा अपने अंदाज में तंज कसती नजर आईं।

विज्ञापन
Did Amar Kaushik Apologizes to Shraddha Kapoor for laugh like Chudail Remark See Viral Video
अमर कौशिक, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर और निर्देशक अमर कौशिक की जोड़ी ने 'स्त्री 2' जैसी सुपरहिट फिल्म देकर दर्शकों का दिल जीता है। दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता भी खूब चर्चा में रहता है, लेकिन हाल ही में अमर ने श्रद्धा को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया कि अभिनेत्री के फैंस भड़क उठे। दरअसल, उन्होंने श्रद्धा की हंसी की तुलना 'चुड़ैल' से कर दी थी। इसके बाद 7 अप्रैल 2025 को एक इवेंट में जब ये दोनों साथ नजर आए तो श्रद्धा ने भी मौका नहीं छोड़ा और अमर की टांग खींचते हुए उन्हें उनके बयान की याद दिला दी। आइए जानते हैं कि फिर क्या हुआ...


Sunny Deol: 32 साल बाद इस एक्टर के साथ काम करना चाहते हैं सनी देओल, बोले- 'हमने साथ में सिर्फ एक ही फिल्म की'

Did Amar Kaushik Apologizes to Shraddha Kapoor for laugh like Chudail Remark See Viral Video
अमर कौशिक, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
इवेंट में श्रद्धा ने कसा तंज

सोमवार को मैडॉक फिल्म्स ने एक शानदार इवेंट रखा, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। श्रद्धा कपूर और उनके 'स्त्री 2' के निर्देशक अमर कौशिक भी इस कार्यक्रम में साथ पहुंचे। इस दौरान पैपराजी के सामने पोज देते वक्त श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में अमर पर तंज कस दिया। उन्होंने कहा, "ये बहुत जोक मार रहे हैं ना आजकल।" श्रद्धा की इस बात पर अमर ने तुरंत अपना एक कान पकड़ लिया, जैसे वो अपनी गलती के लिए माफी मांग रहे हों। दोनों की ये नोंक-झोंक देख वहां मौजूद लोग हंस पड़े।
Ed Sheeran: एड शीरन इस भारतीय सिंगर के साथ करेंगे अपना नया एल्बम, पहले भी कॉन्सर्ट में कर चुके हैं परफॉर्म

Did Amar Kaushik Apologizes to Shraddha Kapoor for laugh like Chudail Remark See Viral Video
अमर कौशिक, श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा का दिखा कूल अंदाज

इस इवेंट में श्रद्धा का अंदाज देखने लायक था। उन्होंने सादगी भरी सफेद टी-शर्ट के साथ जींस और स्नीकर्स पहने थे, जिसकी वजह से उनका लुक काफी कूल लग रहा था। वहीं, अमर ग्रे टी-शर्ट, काली जींस और मैचिंग जैकेट में हैंडसम लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Amar Kaushik Apologizes to Shraddha Kapoor for laugh like Chudail Remark See Viral Video
अमर कौशिक, श्रद्धा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई- इंस्टाग्राम
ये है पूरा मामला

हाल ही में 'गेम चेंजर्स' नाम के एक यूट्यूब चैनल को दिए गए एक इंटरव्यू में अमर ने साझा किया था कि श्रद्धा को 'स्त्री 2' में कैसे चुना गया। उन्होंने खुलासा किया कि इसका पूरा श्रेय प्रोड्यूसर दिनेश विजन को जाता है। अमर ने हंसते हुए कहा था, "दिनेश एक बार श्रद्धा के साथ फ्लाइट में सफर कर रहे थे। उन्होंने श्रद्धा की हंसी देखी और मुझे बाद में कहा कि अमर, जब वो हंसती है, तो बिल्कुल स्त्री जैसी लगती है, जैसे कोई चुड़ैल।" ये बात कहते हुए अमर ने तुरंत माफी भी मांग ली थी। उन्होंने कहा था, "सॉरी श्रद्धा, दिनेश ने कुछ ऐसा कहा था। चुड़ैल कहा था या कुछ और मुझे ठीक से याद नहीं।"

विज्ञापन
Did Amar Kaushik Apologizes to Shraddha Kapoor for laugh like Chudail Remark See Viral Video
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
इन फिल्मों में दिखेंगी श्रद्धा
वर्क फ्रंट की बात करें तो स्त्री 2 के बाद श्रद्धा जल्द ही 'नागिन' नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, वह 'स्त्री' फ्रेंचाइजी के अगले भाग का भी हिस्सा बनेंगी। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed