{"_id":"62a63b6fb0d4a731c9273c6a","slug":"did-harleen-sethi-takes-a-jibe-on-ex-boyfriend-vicky-kaushal-with-her-latest-instagram-post","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Harleen Sethi: क्या हरलीन सेठी ने कसा एक्स बॉयफ्रेंड विक्की कौशल पर तंज? पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Harleen Sethi: क्या हरलीन सेठी ने कसा एक्स बॉयफ्रेंड विक्की कौशल पर तंज? पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात
बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल कटरीना कैफ से शादी के बंधन में बंद चुके हैं। लेकिन एक बार फिर वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड हरलीन सेठी की वजह से चर्चा में आ गए हैं। हरलीन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। विक्की और कटरीना की शादी से कुछ दिनों पहले भी हरलीन ने जिंदगी के मायने बताते हुए एक पोस्ट शेयर किया था, जो काफी वायरल हो गया था। वहीं, हाल ही में हरलीन ने अपना एक फोटो शेयर किया है, जो विक्की की तरफ इशारा कर रहा है। अब यह फोटो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
2 of 4
harleen sethi
दरअसल, हरलीन सेठी ने पर्पल कलर के ट्रैकसूट में इंस्टाग्राम पर खुद की एक तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में वह खुशी-खुशी सड़क पर कैमरे के लिए पोज देती नजर आ रही हैं। लेकिन जिस बात ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, वह था उनकी पोस्ट का कैप्शन, जिसमें लिखा था, 'मेरे बॉयफ्रेंड की तुलना में सड़कों में अधिक गहराई है, आउटफिट: बॉयफ्रेंड का ट्रैक सूट', इसके साथ हरलीन ने हंसने वाली इमोजी भी लगाई हैं। हरलीन के कैप्शन से ऐसा लग रहा है कि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर चुटकी ली और सभी जानते हैं कि विक्की कौशल और हरलीन साथ थे।
हरलीन सेठी और विक्की कौशल कुछ समय तक रिलेशनशिप में थे। दोनों की नजदीकियां 2019 में बढ़ी थीं, जिसके बाद अक्सर दोनों को एक दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता था। यहां तक कि विक्की ने अपनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' की स्क्रीनिंग के बाद दोनों की एक साथ की एक तस्वीर भी साझा की थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए और विक्की ने हरलीन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
बता दें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पिछले साल 9 दिसंबर को हुई थी। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। वहीं, विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गोविंदा नाम मेरा', मेघना गुलजार की सैम मानेकशॉ बायोपिक 'सैम बहादुर' और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित फिल्म में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।