{"_id":"5a40d2724f1c1b8d698c3ae7","slug":"did-you-know-thackeray-offered-to-sanjay-dutt-before-nawazuddin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले इस एक्टर को मिला था 'ठाकरे' बनने का ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पहले इस एक्टर को मिला था 'ठाकरे' बनने का ऑफर
Mon, 25 Dec 2017 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों नवाजुद्दीन सिद्दिकी की चर्चा शिवसेना सुप्रीमो बाल ठाकरे की बायोपिक के लिए हो रही है। लेकिन सूत्रों के अनुसार नवाज के पहले इंडस्ट्री के किसी दूसरे एक्टर से इसके लिए एप्रोच किया गया था। नवाज से पहले ठाकरे की भूमिका निभाने का प्रस्ताव अजय देवगन के पास गया था। हालांकि वह शिवसेना प्रमुख की एक अन्य बायोपिक की योजना थी।
2 of 5
जनवरी 2019 में आने वाली निर्माता संजय राउत की फिल्म ठाकरे में नवाज युवा बाल ठाकरे के रूप में नजर आएंगे। इसके साथ ठाकरे की बहू स्मिता ठाकरे द्वारा उन पर एक अन्य बायोपिक की चर्चा भी सुर्खियों में आई है। स्मिता ने 2016 में शिवसेना के गोल्ड जुबली वर्ष में साहेब नाम से अपने ससुर के जीवन पर फिल्म बनाने की घोषणा की थी। जिसे स्मिता के बड़े बेटे राहुल डायरेक्ट करने वाले थे। इसके लिए अजय को ठाकरे की भूमिका निभाने का प्रस्ताव दिया गया था।
3 of 5
- फोटो : eros
सूत्रों का दावा है कि अलग-अलग समय पर अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के पास भी इस बायोपिक के प्रस्ताव गए। वैसे इसमें संदेह नहीं कि अपनी सरकार फ्रेंचाइजी की तीन फिल्मों में अमिताभ ने ठाकरे से प्रेरित ही सुभाष नागरे का किरदार निभाया है। सूत्रों की मानें तो कुछ महीने पहले ही राहुल ने साहेब के लिए अजय से बातचीत की थी। स्क्रिप्ट भी सुनाई गई थी, जो अजय को पसंद आई। लेकिन समस्या यह है कि इन दिनों अजय एक के बाद एक फिल्मों के लिए पहले ही योजना बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभी वह रेड की शूटिंग कर रहे हैं। फिर कॉमेडी टोटल धमाल का नंबर है। इसके बाद वह छत्रपति शिवाजी के सेनापति तानाजी मालूसरे की बायोपिक बनाएंगे। इन फिल्मों के बीच वह साहेब के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। अब ठाकरे की घोषणा के बाद सबकी नजरें इस पर भी है कि क्या स्मिता ठाकरे अपनी योजना को स्थगित कर देंगी? ठाकरे की घोषणा के बाद वह खामोश हैं।
विज्ञापन
5 of 5
स्मिता बॉलीवुड और टीवी प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने हसीना मान जाएगी, हम जो कह ना पाए, सैंडविच, किस्से कहानी और सोसायटी गई काम से जैसी फिल्में बनाई हैं। उनके बेटे राहुल ने कनाडा से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है और वह पीके में राजकुमार हिरानी के सहायक निर्देशकों में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।