{"_id":"5b9636ff867a557ec75178af","slug":"digangana-suryavanshi-and-varun-mitra-film-jalebi-trailer-out","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोमांस के साथ सस्पेंस लेकर आई रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म, रिलीज हुआ 'जलेबी' का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोमांस के साथ सस्पेंस लेकर आई रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म, रिलीज हुआ 'जलेबी' का ट्रेलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने पोस्टर को लेकर विवाद में घिरी फिल्म 'जलेबी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की इस फिल्म की कहानी प्यार और तकरार पर आधारित होती ये ट्रेलर देखकर साफ नजर आ रही है। ट्रेलर की शुरुआत ही गजब के शेर से होती है- उनसे मोहब्बत भी कमाल की होती है जिनका मिलना मुकद्दर में नहीं होता।
2 of 4
JALEBI
ट्रेलर में दिखाया गया है कि दिल्ली की गलियों में नेता जी की हवेली की बीच रिया और वरुण को एक दूसरे से प्यार होता है। दोनों शादी के बाद एक दूसरे के साथ भी रहते हैं लेकिन रिया वरुण की फैमिली के साथ और पुराने खंडहर जैसे मकान में नहीं रहना चाहती इसलिए घर छोड़ देती है और यहीं से शुरू होती है फिल्म की कहानी।
3 of 4
JALEBI
मुकेश भट्ट ने अपनी फिल्मों में अक्सर रोमांस के साथ मिस्ट्री और सस्पेंस बरकरार रखा है। इसकी झलक फिल्म जलेबी के ट्रेलर में साफ तौर पर दिखाई देती है। एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करने वालों की राहे कैसे अलग होती हैं वो फिल्म में ही पता चलेगा। फिलहाल आप यहां फिल्म का ट्रेलर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Jalebi
इस फिल्म से टीवी एक्ट्रेस दिगांगना सूर्यवंशी भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रही हैं। दिगांगना इससे पहले टीवी सीरियल 'वीरा' और 'कुबूल है' में नजर आ चुकी हैं। जलेबी 12 अक्टूबर को रिलीज होगी। महेश भट्ट फिल्म के प्रोड्यूसर है और फिल्म का निर्देशन पुष्पदीप भारद्वाज ने किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।