सब्सक्राइब करें

'पद्मावत' के कारण कई फिल्मों पर पड़ा असर, अब इस मूवी की रिलीज डेट टली

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 12:01 PM IST
विज्ञापन
Dil Junglee film release date has been changed now will release on march 9th
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीजिंग से कई फिल्मों पर गहरा असर पड़ा है। 'पैडमैन' से लेकर 'अय्यारी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के फिल्म निर्देशकों ने अपनी-अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे खिसका लिया है। अब एक ओर फिल्म की रिलीज की आगे बढ़ा दिया गया  है। 
Dil Junglee film release date has been changed now will release on march 9th
जी हां हम बात कर रहे हैं तापसी पन्नू और साकिब सलीम स्टारर फिल्म 'दिल जंगली' की। इस फिल्म को 16 फरवरी को रिलीज होना था। मगर सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज वाजपेयी स्टारर 'अय्यारी' इसी हफ्ते रिलीज होनी है। जिसके चलते 'दिल जंगली' की निर्देशक आलिया सेन शर्मा ने अब अपनी फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा लिया है। 
 
Dil Junglee film release date has been changed now will release on march 9th
दिल जंगली' फिल्म अब 9 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने ट्विट करते हुए जानकारी दी कि 'पद्मावत', 'पैडमैन' और 'अय्यारी' की रिलीज डेट आगे बढ़ने के चलते फिल्म 'दिल जंगली' की रिलीज डेट अगले महीने के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dil Junglee film release date has been changed now will release on march 9th
आपको बता दें कि फिल्म 'दिल जंगली' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। तापसी पन्नू इससे पहले वरुण धवन स्टारिंग फिल्म 'जुड़ावा-2' में नजर आई थीं। वहीं साकिब सलीम 'मुझसे फ्रेंडशिप करोगी', 'मेरे डैड की मारुति' और 'बॉम्बे टॉकिज' जैसी फिल्मों में नजर आ  चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed