सब्सक्राइब करें

वेश्याओं की वजह से शाहिद कपूर उठाने जा रहे बड़ा कदम, मीरा के साथ मिलकर लिया फैसला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Feb 2018 11:09 AM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor and mira rajput Look For New Home because of Prostitution Menace
शाहिद कपूर

बॉलीवुड के फेमस कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत एक बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। मुश्किल की वजह बना उनका जूहू अपार्टमेंट। जी हां, शाहिद अपनी पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ जूहू स्थित sea-facing Praneta अपार्टमेंट में रहते हैं। 

Shahid kapoor and mira rajput Look For New Home because of Prostitution Menace
शाहिद कपूर

शाहिद कपूर ने यह घर उस वक्त खरीदा था जब उनकी शादी नहीं हुई थी। अब इस घर के आस-पास कुछ ऐसी चीजें हो रही हैं जो शाहिद को पसंद नहीं आ रहीं। दरअसल, जूहू बीच के आस-पास वेश्यावृत्ति का खतरा बढ़ता जा रहा है। जो शाहिद के घर से आधा किलोमीटर की दूरी पर है।

Shahid kapoor and mira rajput Look For New Home because of Prostitution Menace
शाहिद कपूर

स्पॉटब्वॉय पर छपी खबर के अनुसार, यही जुहू तारा रोड मांस व्यापार के लिए भी फेमस है। शाहिद के घर के पास ना सिर्फ वेश्याओं का डेरा रहता है बल्कि चिड़ियों के झुंड की वजह से भी वे काफी परेशान हैं। शाहिद के घर और जूहू बीच के आस-पास अक्सर वेश्याएं खड़ी देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor and mira rajput Look For New Home because of Prostitution Menace
मीरा राजपूत

कुछ वेश्याएं तो हमेशा ही बीच के पास ऐसी जगह खड़ी रहती हैं, जहां से शाहिद का गार्डेन बिल्कुल करीब है। शाहिद और उनके परिवार के लिए यह शर्मिंदा करने वाला है। इससे छुटकारा पाने का भी कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। इसलिए शाहिद और मीरा ने घर बदलने का फैसला ले लिया है।

विज्ञापन
Shahid kapoor and mira rajput Look For New Home because of Prostitution Menace
शाहिद कपूर

यह कपल अब नया घर ढूंढ रहा है। शाहिद-मीरा की पहली पसंद बांद्रा स्थित कॉम्प्लेक्स है, जहां इन दिनों रणबीर कपूर रह रहे हैं। बता दें कि हाल ही में रिलीज हुई शाहिद कपूर की 'पद्मावत' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और 236 करोड़ की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed