{"_id":"5a7e73934f1c1b410b8b813b","slug":"fir-against-akshay-kumar-as-padman-faces-plagiarism-charges","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज के बाद 'पैडमैन' पर लगा 'चोरी' का आरोप, अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज के बाद 'पैडमैन' पर लगा 'चोरी' का आरोप, अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
Sat, 10 Feb 2018 11:01 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय कुमार, राधिका आप्टे और सोनम कपूर की फिल्म पैडमैन बहुत इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनाथम की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म के रिलीज होते ही यह एक विवाद में फंसती नजर आ रही है। एक उभरते हुए लेखक ने अक्षय पर स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया है।
2 of 4
एक नए लेखक रिपु दमन जयसवाल ने फिल्म के कुछ सीन्स पर उसकी लिखी कहानी से चुराए जाने का आरोप लगाया है। रिपु ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी लिखी स्क्रिप्ट 1.5 साल पहले धर्मा प्रोडक्शन्स को भेजी थी और फिल्म के सीन्स उसी से लिए गए हैं। रिपु दमन ने अक्षय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।
3 of 4
Ripu Daman
बता दें कि पैडमैन 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। रिपु दमन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट लिखकर इसके बारें में बताया था। उन्होंने कहा है कि वे कोर्ट में जाएंगे और फिल्म के प्रोड्यूसरों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बता दें कि पैडमैन ने पहले दिन करीब 12 करोड़ का बिजनेस किया। सिनेमाघरों में इस फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले सोशल मुद्दे पर बनी इस फिल्म पर पाकिस्तान में विरोध का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने फिल्म को एनओसी देने से मना कर दिया। वहां फिल्म को बैन का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।