{"_id":"63b6bc2502aebf50b6266a1c","slug":"diljit-dosanjh-birthday-know-punjabi-singer-controversy-with-kangana-ranaut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh: जब दिलजीत दोसांझ ने कंगना रणौत से ले लिया था पंगा, ट्विटर वॉर में जमकर हुई थी तू-तू मैं-मैं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Diljit Dosanjh: जब दिलजीत दोसांझ ने कंगना रणौत से ले लिया था पंगा, ट्विटर वॉर में जमकर हुई थी तू-तू मैं-मैं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
दिलजीत दोसांझ, कंगना रणौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दिलजीत 6 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस साल वह अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिर्फ पंजाबी ही नहीं दिलजीत के फैंस हिंदी में भी हैं। दिलजीत दोसांझ को पंजाब का रॉकस्टार कहा जाता है। उन्होंने पंजाब में पहले कई अच्छी और जबरदस्त फिल्मों में काम किया और म्यूजिक एलबम भी बनाया। तो चलिए दिलजीत के बारे में जानते हैं कुछ खास बातें-
Trending Videos
2 of 4
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : instagram/diljitdosanjh
दिलजीत का गाना इक कुड़ी लोगों को बेहद पसंद आया था। पहली फिल्म के बाद दिलजीत दोसांझ की फैन फॉलोइंग ऐसी बढ़ी की सपोर्टिंग रोल से उन्हें लीड किरदार भी मिलने लगे। दिलजीत दोसांझ अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं। दिलजीत का नाम भी उन किरदारों की लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने कंगना रनौत की भी बोलती बंद कर दी थी। किसान आंदोलन के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कंगना से सीधे पंगा ले लिया था।
दरअसल जब किसान आंदोलन चल रहा था तो उसमें से बठिंडा की एक बुजुर्ग महिला महिदंर कौर भी शामिल हुई थीं। कंगना ने उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए उनकी तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बिलकिस दादी से कर दी थी। इसके बाद कंगना को जवाब देते हुए दिलजीत ने एक वीडियो साझा किया था। जिसके बाद पूरा विवाद शुरू हुआ।
फैक्ट चेक में जब असल बात सामने आई तब कंगना रणौत को अपना ट्वीट डिलीज करना पड़ गया था। दिलजीत दोसांझ ने कंगना के इस फेक ट्वीट के लिए उन्हें खूब खरीखोटी सुनाई थी। इसके बाद कंगना ने दिलजीत दोसांझ को करण जौहर का पालतू और लोकल क्रांतिकारी तक कह दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X