बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता रणवीर सिंह की साख लगातार गिरती जा रही है। जहां लोग उम्मीद कर रहे थे कि उनकी रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी नई फिल्म ‘सर्कस’ संभाल लेगी, लेकिन इसने उसे और नुकसान पहुंचाया है। फिल्म पहले ही दिन से दर्शकों के लिए तरहती नजर आई और अब रिलीज के इतने दिनों बाद इसका हाल बिल्कुल बेहाल होता जा रहा है। फिल्म ने उम्मीद से काफी कम कलेक्शन किया है। जहां एक ओर रणवीर सिंह की फिल्म का यह हाल है वहीं, जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार 2’ और अजय देवगन की 'दृश्यम 2' बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। इन दोनों फिल्मों के साथ ही पिछले हफ्ते रिलीज हुई मराठी फिल्म 'वेड' भी दर्शकों को भा रही है।
Box Office Report: चार फिल्मों के मुकाबले में 'अवतार 2' के सिर सजा ताज, बाकी तीन का गुरुवार को ऐसा रहा हाल
सर्कस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'सर्कस' सिनेमाघरों में बुरी तरह से संघर्ष कर रही है। रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े सरीखे जैसे स्टार्स होने के बावजूद रोहित शेट्टी का यह सर्कस देखने लोग थिएटर्स में नहीं पहुंचे। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो 150 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी यह फिल्म अपने लागत का आधा भी निकालने में असफल रही है, जिसके बाद इसपर फ्लॉप का ठप्पा लग गया है। इसी बीच अब 'सर्कस' के 14वें दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके मुताबिक फिल्म ने गुरुवार को महज 45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
अवतार: द वे ऑफ वॉटर
दो हफ्ते पहले रिलीज हुई जेम्स कैमरून की 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' सिनेमाघरों में अभी भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। फिल्म ने 21 दिनों में केवल भारत में 350 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। 'अवतार 2' ने कलेक्शन के मामले में मार्वल्स की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं फिल्म के गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो 'अवतार 2' ने 21वें दिन चार करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जिसके बाद इसका कलेक्शन 354.05 करोड़ रुपये हो गया है।
Om Puri: कभी चाय की दुकान पर काम करते थे ओम पुरी, ऐसे बने एक्टिंग की दुनिया के बेताज बादशाह
दृश्यम 2
नवंबर से सिनेमाघरों में राज कर रही फिल्म 'दृश्यम 2' के कारोबार में अब कमी आती जा रही है। अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है और कमाल की बात है कि अब भी मिल रहा है। 'दृश्यम 2' ने 49वें दिन 45 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
Rowan Atkinson: बिन बोले मिस्टर बीन ने किया इंडस्ट्री पर राज, आलीशान घर-कार के साथ जानें नेटवर्थ
वेड
20 साल बाद रितेश और जेनेलिया को पर्दे पर एक साथ लाने वाली मराठी फिल्म 'वेड' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दोनों की जोड़ी को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने गुरुवार को 2.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Tazza Khabar Released: समय से पहले रिलीज हुई ताजा खबर, भुवन बाम बोले- असुविधा के लिए खेद है, लेकिन क्या करूं?
