{"_id":"5e12f5fc8ebc3e87e433153c","slug":"diljit-dosanjh-birthday-unknown-facts-and-no-kiss-contract-clause-of-singer-like-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कच्छे- बनियान में इस सिंगर ने दिया था पहला स्टेज परफॉर्मेंस, सलमान की तरह ऑनस्क्रीन नहीं करते Kiss","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कच्छे- बनियान में इस सिंगर ने दिया था पहला स्टेज परफॉर्मेंस, सलमान की तरह ऑनस्क्रीन नहीं करते Kiss
सिंगिंग के साथ ही साथ अभिनय के क्षेत्र में भी सभी का दिल जीत चुके दिलजीत दोसांझ छह जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। बॉलीवुड के पहले पंजाबी सिनेमा में भी दिलजीत अपने हुनर का दमखम दिखा चुके हैं। हाल ही में दिलजीत फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी के साथ नजर आए थे। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताते हैं उनके कुछ अनसुने किस्से।
2 of 7
diljit dosanjh
करण जौहर के शो कॉफी विद करण में दिलजीत दोसांझ ने बताया था कि उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस कच्छे और बनियान में दिया था। इस किस्से का जिक्र करते हुए दिलजीत ने कहा था कि जब वो बच्चे थे तो उनके गांव में मास्टर सलीम परफॉर्मेंस के लिए आए थे। लेकिन उनके आने तक के पहले स्टेज पर दिलजीत पहुंच गए थे, ताकि ऑडियंस के लिए समां बांधा जा सके। उस वक्त वो सिर्फ निक्कर (कच्छा) और बनियान में थे। वहीं वो दो लाइन के बाद गाना भी भूल गए थे, हालांकि गांव वालों ने ताली बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया था।
3 of 7
diljit dosanjh
2017 में दिलजीत दोसांझ द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर के बाद सोशल मीडिया यूजर्स को गलतफहमी हो गई थी कि उन्होंने खुद को एक प्राइवेट जेट तोहफे में दिया है। इस बारे में खुद बाद में दिलजीत ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने प्राइवेट जेट खरीदा नहीं है बल्कि वो उनकी एक पंजाबी फिल्म के शूट के पहले का सीन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ हॉलीवुड स्टार काइली जेनर को काफी पसंद करते हैं। ये बात किसी से भी छुपी नहीं है, न सिर्फ दिलजीत के कई गानों में काइली का जिक्र है बल्कि साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी वो काइली जेनर की तस्वीरों पर जमकर कमेंट करते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दिलजीत दो सांझ की शानदार प्रस्तुति
- फोटो : amar ujala
दिलजीत दोसांझ के फैंस की कमी नहीं है, लेकिन दिलजीत खुद सलमान खान के बड़े फैन हैं। दिलजीत ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार वो पंजाब में अपनी फिल्म का शूट कर रहे थे, तभी उन्हें पता लगा था कि पास ही में सलमान खान भी उनकी फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में दिलजीत बिना देरी किए सलमान से मिलने पहुंचे और उनके साथ फोटो भी क्लिक करवाई। वहीं सलमान और उनकी तस्वीर को वो करीब डेढ़- दो घंटे तक देखते रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।