कंगना रणौत से जोरदार बहस के बाद दिलजीत दोसांझ किसानों का समर्थन करने के लिए उनके प्रदर्शन में शामिल होने पहुंच गए। सिंघु बॉर्डर पर दिलजीत ने किसानों के साथ काफी समय बिताया। इस दौरान उन्होंने मंच पर खड़े होकर कहा कि किसान की जो भी मांगें हैं सरकार को वे मान लेनी चाहिए।
कंगना रणौत से भिड़ने के बाद किसानों से मिलने पहुंचे दिलजीत दोसांझ, मदद के लिए दान दिए एक करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलजीत दोसांझ ने कहा कि 'ट्विटर पर चीजों को घुमाया जाता है, मुद्दों को ना भटकाया जाए। हाथ जोड़कर विनती करता हूं, सरकार से भी गुजारिश है कि हमारे किसान भाइयों की मांगों को मान लें। यहां सब शांतिपूर्ण तरीके से बैठे हैं कोई खून-खराबा नहीं हो रहा है। आप सभी को सलाम, किसानों ने एक नया इतिहास रचा है। यह इतिहास आने वाली पीढ़ियों को सुनाया जाएगा।'
Delhi: Singer & actor Diljit Singh Dosanjh addresses protesting farmers at Singhu border (Haryana-Delhi border)
"We have only one request to Centre..please fulfil the demands of our farmers. Everyone is sitting here peacefully & entire country is with farmers," he says pic.twitter.com/H5ax67QsBX
वहीं दिलजीत ने आंदोलन कर रहे किसानों को सर्दी से बचाने के लिए एक करोड़ रुपए दान दिए हैं। पंजाबी गायक सिंघा ने अपने एक वीडियो के जरिए इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि इन पैसों से ठंड में प्रदर्शन कर रहे किसानों को गर्म कपड़े मुहैया करवाए जाएंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को कंगना रणौत और दिलजीत दोसांझ की ट्विटर पर भिड़ंत हो गई थी। दरअसल कंगना ने अपने एक ट्वीट में दावा किया था कि शाहीन बाग वाली बिलकिस बानो किसानों के प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। इसके अलावा उन्होंने लिखा था कि वह 100 रुपये के लिए कहीं भी आ जा सकती हैं। कंगना के इस ट्वीट पर काफी बवाल मचा और फिर दिलजीत ने इसे लेकर उन्हें खरी-खोटी सुना दी।
ट्विटर पर दोनों के बीच काफी बहस हुई। एक तरफ कंगना ने जहां दिलजीत को करण जौहर का पालतू बता दिया तो वहीं दिलजीत ने कंगना से कहा कि तुम्हें किसी ने बोलने की तमीज नहीं सिखाई। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि इसने विकराल रूप ले लिया। फिर दोनों ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
कार्तिक ने अपनाया शाहरुख, अक्षय और सलमान का बिजनेस मॉडल, इस फिल्म की फीस नहीं मुनाफा लेने का फैसला