फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये अभिनेत्री हुई अस्पताल में भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे अक्षय-ट्विंकल

Sat, 16 Nov 2019 05:38 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 16 Nov 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
Dimple Kapadia admitted in Hinduja Hospital Akshay Kumar Twinkle Khanna reached there
Akshay Kumar , Twinkle Khanna - फोटो : amar ujala

बीते दिनों अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट होने की वजह से काफी सुर्खियों में थे। उन्हें जब अस्पताल के बाहर देखा गया तो मीडिया में इस तरह की खबरें आईं कि अक्षय कुमार बीमार चल रहे हैं, लेकिन अब मामला कुछ और निकलकर आया है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है। दरअसल अक्षय कुमार हिंदुजा अस्पताल में खुद के इलाज के लिए नहीं बल्कि अपनी सास डिंपल कपाड़िया को देखने पहुंचे थे। 

Dimple Kapadia admitted in Hinduja Hospital Akshay Kumar Twinkle Khanna reached there
dimple kapadia and akshay kumar - फोटो : social media

अक्षय कुमार को गुरुवार को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा गया था और जिसके बाद अब ट्विंकल खन्ना भी अस्पताल के बाहर नजर आई हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार ट्विंकल खन्ना बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंची थीं। हालांकि डिंपल कपाड़िया किस तकलीफ की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

Dimple Kapadia admitted in Hinduja Hospital Akshay Kumar Twinkle Khanna reached there
Dimple Kapadia - फोटो : social media

बता दें कि डिंपल कपाडिया हिंदी सिनेमा की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी फिल्म सफर की शुरुआत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ फिल्म बॉबी से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों की जीता। इन दिनों डिंपल कपाड़िया अपनी अपनी हॉलीवुड फिल्म ’टेनट’ के लिए चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन कर रहे हैं। बीते दिनों इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल कपाड़िया को मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर स्पॉट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dimple Kapadia admitted in Hinduja Hospital Akshay Kumar Twinkle Khanna reached there
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

थ्रिलर ड्रामा से भरपूर फिल्म ’टेनट’ अगले साल जुलाई में रिलीज होने वाली है। वहीं डिंपल कपाड़िया के अलावा बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर भी अस्पताल में भर्ती होने की वजह से चर्चा में हैं। गौरतलब है कि 90 वर्षीय गायिका लता मंगेशकर बीते सोमवार से अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Dimple Kapadia admitted in Hinduja Hospital Akshay Kumar Twinkle Khanna reached there
lata mangeshkar - फोटो : social media

बता दें कि लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया था, 'लता जी फिलहाल निमोनिया, दिल की समस्याओं और सीने में संक्रमण से पीड़ित हैं। हम उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएंगी।'


पढ़ें: 'नच बलिए' फेम अभिनेत्री ने जूनियर आर्टिस्ट पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- 'नशीला पदार्थ खिलाया और...'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed