{"_id":"61fa15c922502b2c992f41b3","slug":"dinesh-lal-yadav-popularly-known-as-nirahua-net-worth-life-acting-career-wife-political-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nirahua Birthday: करोड़ों की जमीन और आलीशान घर के मालिक हैं निरहुआ, कभी साइकिल खरीदने के भी नहीं थे पैसे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Nirahua Birthday: करोड़ों की जमीन और आलीशान घर के मालिक हैं निरहुआ, कभी साइकिल खरीदने के भी नहीं थे पैसे
भोजपुरी एक्टर, सिंगर और राजनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ का आज जन्मदिन है। निरहुआ का जन्म 2 फरवरी 1979 को यूपी के गाजीपुर में हुआ था। निरहुआ आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आज निरहुआ के पास वो सबकुछ है जिसका कभी उन्होंने सपना देखा था। निरहुआ का बचपन गरीबी में बीता। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनके पास साइकिल खरीदने तक के पैसे नहीं थे। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ अनकही बातें...
एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी और आज वो एक गायक, एक्टर और राजनेता के रूप में अपनी पहचान विश्व भर में बना चुके हैं। जवानी के दिनों में निरहुआ ने कोलकाता में मजदूरी का काम भी किया। 2003 में निरहुआ का पहला एलबम रिलीज हुआ जिसका नाम था 'निरहुआ सटल रहे'। इस एलबम ने उनकी किस्मत बदल दी।
'हमको ऐसा वैसा न समझो' से साल 2006 में निरहुआ ने अपना एक्टिंग करियर शुरू किया। इसके बाद 'चलत मुसाफिर मोह लियो रे' से भी निरहुआ को पहचान मिली। साल 2008 में आई फिल्म 'निरहुआ रिक्शा वाला' ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया। 2010 तक निरहुआ कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
dinesh lal yadav
- फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी जगत में लोहा मनवा चुके दिनेश लाल यादव बिग-बॉस के छठे सीजन में भी भाग भी लिया। निरहुआ की 50वीं फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी (2014) सुपरहिट हिट थी। इसने कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने पटना से पाकिस्तान (2015) और बॉर्डर (2018) जैसी देशभक्ति फिल्में भी की हैं, जोकि भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भोजपुरी फिल्मों में से एक हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Dinesh Lal Yadav Nirhua
- फोटो : social media
निरहुआ खूब लाइमलाइट में रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी और परिवार लाइमलाइट से बेहद दूर रहता है। निरहुआ की पत्नी मनसा देवी हाउस वाइफ हैं। बताया जाता है कि निरहुआ की शादी साल 2000 में ही हो गई थी। उनकी पत्नी बच्चों के साथ मुंबई में ही रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।