अभिनेता डीनो मोरिया आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। डीनो मोरिया बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा अपनी फिटनेस और लुक्स को लेकर भी उन्होंने दर्शकों के बीच अलग जगह बनाई। डीनो मोरिया बॉलीवुड में जगह बनाने के लिए कड़े संघर्ष से गुजरे हैं। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने काफी आर्थिक तंगी का सामना किया। एक वक्त ऐसा भी था, जब उनके पास दस रुपये का खाना खरीदने तक के पैसे नहीं होते थे। इस बात का खुलासा डीनो की एक्स गर्लफ्रेंड रहीं अभिनेत्री बिपाशा बसु ने एक बार एक इंटरव्यू में किया था।
Dino Morea: जब कम खाना खाकर गुजारा करते थे डीनो मोरिया, दस रुपये की थाली खरीदना भी होता था मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीनो मोरिया के संघर्ष के दिनों का यह किस्सा काफी प्रेरित करने वाला है। इस किस्से को साझा करते हुए खुद बिपाशा ने एक बार कहा था कि वह और डीनो करियर की शुरुआत में कम खाना खाकर अपने पैसे बचाते थे। बता दें कि बिपाशा बसु और डिनो मोरिया दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद बिपाशा और डिनो विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज' में एक साथ नजर आए। इस फिल्म के दौरान ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। हालांकि पांच साल बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन, आज भी बिपाशा और डिनो मोरिया अच्छे दोस्त हैं।
Sapna Choudhary: घूंघट डालकर चटक-मटक नाचीं सपना चौधरी, यूजर्स बोले- गदर मचा दिया
एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा बसु ने अपने और डीनो के संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए बताया था कि उस वक्त पैसे बचाने के लिए वे दोनों एक 10 रुपये की थाली ऑर्डर करते थे। उसे भी आधा-आधा खाते थे। इतना ही नहीं बिपाशा ने आगे यह भी बताया था कि, 'थाली में रोटी और चावल दोनों होते थे। एक दिन डीनो रोटी खाते थे तो उस दिन मैं चावल और अगले दिन मैं रोटी खाती थी और डीनो चावल खाते थे।'
Cirkus: 'करंट लगा रे' के लॉन्च इवेंट पर इस सवाल से दीपिका-रणवीर को लगा झटका, नहीं देते बना कोई जवाब
बता दें कि डीनो और बिपाशा को अलग हुए कई साल हो चुके हैं, लेकिन दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कॉमेंट करते हैं। वहीं डीनो बिपाशा और करण की शादी में भी गए थे। बता दें कि डीनो मोरिया का जन्म 9 दिसंबर 1975 को बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह शो 'कैप्टन व्योम' में नजर आए। इसके बाद फिल्म 'प्यार में कभी कभी' से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया।
B-Town: आज करोड़ों में खेलने वाले इन सितारों की पहली सैलरी जानते हैं आप? एक को तो मिले थे सिर्फ 7 रूपये