फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bade Miyan Chote Miyan: फिल्म को लेकर फैंस कंफ्यूज, क्या पुरानी फिल्म का है सीक्वल? यहां मिलेंगे सारे जवाब

Thu, 16 Jun 2022 01:31 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Jun 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
Director Ali Abbas Zafar clear confusion about Bade Miyan Chote Miyan said It is a different movie
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' की जबसे घोषणा की गई है, फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का प्रोमो वीडियो भी चार महीने पहले जारी किया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लोगों में इस फिल्म को लेकर बेताबी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यट्यूब पर जारी किए गए इसके प्रोमो वीडियो पर अब तक चार करोड़ 91 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। हालांकि इस इंतजार के साथ ही लोगों में भ्रम की स्थिति भी पैदा हो गई थी। सारा कंफ्यूजन इस फिल्म के टाइटल की वजह से शुरू हुआ। दरअसल, इस फिल्म का नाम साल 1998 में रिलीज हुई गोविंदा और अमिताभ की फिल्म से हूबहू मिलता जुलता है। यही वजह है कि लोगों को लग रहा था कि यह पुरानी फिल्म का सीक्वल है।

Director Ali Abbas Zafar clear confusion about Bade Miyan Chote Miyan said It is a different movie
अली अब्बास जफर - फोटो : instagram/aliabbaszafar
डायरेक्टर ने कही ये बात

इस कंफ्यूजन को अब फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने दूर कर दिया है। डायरेक्टर के मुताबिक इस फिल्म का पुरानी फिल्म से कोई कनेक्शन नहीं है। अली के मुताबिक फिल्म के नाम में ही बस समानता है, कहानी और किरदार पिछली फिल्म से बिलकुल अलग हैं। 

Director Ali Abbas Zafar clear confusion about Bade Miyan Chote Miyan said It is a different movie
अली अब्बास जफर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग

इस बारे में बात करते हुए अली ने बताया कि इस फिल्म का पिछली कहानी से संबंध नहीं है। उन्होंने कहा, 'हमारी बड़े मियां छोटे मियां एक बहुत बड़ी एक्शन फिल्म होगी। फिलहाल हम इसके लिए तैयारियां कर रहे हैं। साल के अंत तक फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Ali Abbas Zafar clear confusion about Bade Miyan Chote Miyan said It is a different movie
अली अब्बास जफर - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो अली अब्बास जफर अब तक कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन से डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने वाले कार्तिक 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' और भारत जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो उनकी शाहिद कपूर स्टारर 'ब्लडी डैडी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed