फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Akshara Singh New Song: गर्दा उड़ाने आ रही हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह, 'रॉकेट जवानी' से मचाएंगी धमाल

Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song Rocket jawaani coming soon
अक्षरा सिंह का नया गाना - फोटो : insta

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ-साथ गायिका भी हैं। उनके चाहने वालों की फेहरिस्त भी काफी लंबी है। अभिनेत्री अक्षरा सिंह सुर्खियों में भी खूब बनी रहती हैं। कभी अपनी फिल्मों तो कभी अपने गानों की वजह से वह चर्चा में आ जाती हैं। अब एक बार फिर से अभिनेत्री का नया गाना रिलीज होने वाला है। जिसकी पहली झलक देखकर लग रहा है कि इस गाने से भी अक्षरा सिंह धमाल मचाने वाली हैं।

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song Rocket jawaani coming soon
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक मोशन पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह जिसमें वह अपने अंदाज से एक बार फिर फैंस को दीवाना बना रही हैं। अभिनेत्री ने कैप्शन के जरिए गाने का टाइटल तो नहीं बताया है, लेकिन पोस्टर में 'रॉकेट जवानी' लिखा दिख रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनके नए म्यूजिक ट्रैक का टाइटल हो सकता है।

Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song Rocket jawaani coming soon
अक्षरा सिंह - फोटो : instagram/singhakshara

अक्षरा सिंह ने अपना गाने की रिलीज की पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आ रही हूं गर्दा उड़ाने कुछ नया लेकर जो मैंने पहले कभी नहीं आजमाया। आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, अरे वाह अक्क्षु दी (अक्षरा सिंह) ये सॉन्ग भी सुपर डुपर हिट होगा। बेस्ट ऑफ लक दीदू। इसी तरह से एक दूसरे प्रशंसक ने लिखा, आपकी झलक सबसे अलग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Akshara Singh New Song Rocket jawaani coming soon
अक्षरा सिंह की मां नीला सिंह का जन्मदिन सेलिब्रेशन - फोटो : insta

अक्षरा सिंह ने धूम-धाम के साथ अपनी मां के बर्थडे को भी सेलिब्रेट किया और साथ ही पोस्ट शेयर करते हुए सबको शुक्रिया भी कहा है। अभिनेत्री ने सेलिब्रेशन का वीडियो साझा करते हुए लिखा, जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजने के लिए और मेरी नीला (अक्षरा की मां) के जन्मदिन को खास बनाने के लिए सभी को बहुत बहुत शुक्रिया। उनकी इस पोस्ट पर गायक मिलिंद गाबा ने भी बर्थडे विश किया है। बता दें कि हाल ही में मिलिंद की शादी में अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed