फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Bday Amaal Mallik: अमाल को खूब याद आए दादा सरदार मलिक, समर्पित किया 320 मिलियन व्यूज वाला ये गाना

Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Thu, 16 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Amaal Mallik dedicates his emraan Hashmi esha gupta starrer song main rahoon ya na rahoon to grandfather sardar malik
अमाल मलिक को दादा से विरासत में मिल संगीत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अमाल मलिक को देखने से लगता नहीं कि वह 31 साल के हो चुके हैं। 16 जून को जन्मे अमाल मलिक को संगीत विरासत में मिला। दादा सरदार मलिक हिंदी सिनेमा के कद्दावर संगीतकार रहे हैं। पिता डब्बू मलिक ने उन्हें संगीत की घुट्टी पिलाई है। और, दादा सरदार मलिक से अमाल ने संगीत की सरगम सीखी है। वह कहते है, ''जब मैं 15 वर्ष का था और नौवीं क्लास में पढ़ रहा था तो उस समय मेरे दादा जी से बहुत सारे लोग संगीत सीखने आते थे, उसी समय से मैंने भी संगीत दादा जी से सीखना शुरू कर दिया। दादा जी से मैंने भारतीय संगीत और पियानो बजाना सीखा। मेरे गानों में जो मेलोडी आती है, वह मेरे दादा जी की सीख से निकलती है। मेरी कोशिश है कि दादा जी से मिली संगीत की विरासत को खूब आगे बढ़ाऊं।'

Amaal Mallik dedicates his emraan Hashmi esha gupta starrer song main rahoon ya na rahoon to grandfather sardar malik
अमाल मलिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक्टिंग करने के लिए आनी चाहिए एक्टिंग 

अमाल मलिक के पिता डब्बू मालिक बतौर एक्टर भी काम कर चुके हैं बाद में वह संगीतकार बने।  क्या अमाल मलिक भी फिल्मों में एक्टिंग करना चाहेंगे? वह कहते हैं,  ''मुझे भी दो -तीन फिल्मों में काम करने के ऑफर आए थे, लेकिन मैंने नहीं किया। क्योंकि मुझे लगता है कि एक्टिंग करने के लिए एक्टिंग आनी चाहिए। मैं दिल का बहुत ही साफ सुथरा हूं,  मुझसे एक्टिंग नहीं हो पाएगी। मैंने खुद के म्यूजिक वीडियो में काम किया है। वहां तक एक्टिंग ठीक है, लेकिन फिल्मों में नही।''

Amaal Mallik dedicates his emraan Hashmi esha gupta starrer song main rahoon ya na rahoon to grandfather sardar malik
अमाल मलिक अपने भाई अरमान मलिक के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सलमान खान की ‘जय हो’ में मिला बड़ा मौका

अमाल मलिक ने बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरुआत फिल्मों में सलमान खान की फिल्म 'जय हो' से की। अमाल कहते हैं,  ''फिल्म ‘जय हो’ के गाने नहीं चले तो इससे मुझे निराशा नहीं हुई, बल्कि और बेहतरीन गाने करने की प्रेरणा मिली। वैसे भी हर गाने का अपना नसीब होता है। मैं उन दिनों 'कॉकटेल' फिल्म के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक कर रहा था और उन्हीं दिनों अपने भाई अरमान मलिक के लिए एक अलबम बनाया जो 'अरमान' के नाम से ही रिलीज हुआ था। अरमान इस अलबम को लेकर सलमान खान से महबूब स्टूडियो में मिले तो सलमान खान को एक दो गाने बहुत पसंद आए और उसी गाने के तर्ज पर 'जय हो' गाने बनाने के लिए कहा।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Amaal Mallik dedicates his emraan Hashmi esha gupta starrer song main rahoon ya na rahoon to grandfather sardar malik
अमाल मलिक - फोटो : Social Media

सलमान खान ने दिया दूसरा मौका

अमाल मलिक कहते हैं,  ''सलमान भाई लोगों का बहुत सपोर्ट करते हैं। ‘जय हो’ में फ्लॉप म्यूजिक देने के बाद भी उन्होंने कहा कि ‘मैं तेरा हीरो’ जैसा कोई मेलोडी गाना बनाओ। उन दिनों वह 'हीरो' के सीक्वल की तैयारी कर रहे थे। जब फिल्म की घोषणा हुई तब मैं  'मैं तेरा हीरो' जैसा मेलोडी गाना बनाके पहुंचा तो गाना सुनकर बहुत खुश हुए। उन्होंने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि अभी फिल्म बनाने की घोषणा हुई है और तुमने इसके लिए गाने भी तैयार कर लिए। सलमान खान इससे काफी प्रभावित हुए।''

विज्ञापन
Amaal Mallik dedicates his emraan Hashmi esha gupta starrer song main rahoon ya na rahoon to grandfather sardar malik
अमाल मलिक - फोटो : Social Media

दादा जी को समर्पित गाना 

अमाल मलिक अब तक सौ से ज्यादा गाने कर चुके हैं। उन गानों में से उनका गाना 'मैं रहूं ना रहूं' न सिर्फ उनके दिल के बेहद करीब है, बल्कि यह गाना उनके कैरियर के लिए टर्निंग प्वाइंट भी साबित हुआ है। अमाल मलिक कहते है, ''जब मैं 14 साल का था, तब यह गाना अपने दादा जी के लिए बनाना चाह रहा था, लेकिन तब नहीं बना पाया। इस गाने को मैं अपने दादा जी को समर्पित किया।'' इस गाने को यूट्यूब पर अब तक करीब 320 मिलियन (32 करोड़) व्यूज मिल चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed