फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karan Johar: करण जौहर ने किए निजी जिंदगी से जुड़े बड़े खुलासे, शादी नहीं करने पर 50 साल की उम्र में छलका दर्द

Wed, 15 Jun 2022 11:44 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 15 Jun 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra producer Karan johar talk about not getting married said I wish I could focus a little more on my personal life
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

धर्मा प्रोडक्शन के मालिक करण जौहर के नाम का डंका बॉलीवुड में बजता है। उन्होंने हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट फिल्मों के साथ-साथ नए सितारे भी दिए हैं। ऐसे में हर नए कलाकार का एक सपना जरूर होता है कि वह करण जौहर की फिल्म का हिस्सा बने। हाल ही में, करण जौहर ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर भी बात की।    

Brahmastra producer Karan johar talk about not getting married said I wish I could focus a little more on my personal life
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण जौहर ने बताया कि उन्होंने अपने निजी जीवन को समय नहीं दिया और इस बात का उन्हें काफी अफसोस है। उन्होंंने कहा, 'काश मैं अपने निजी जीवन पर थोड़ा और ध्यान देता। मुझे नहीं लगता है कि मैंने ऐसा किया है। एक माता-पिता के रूप में, मैं आज बहुत संतुष्ट महसूस कर रहा हूं और भगवान का शुक्र है कि मैंने ये फैसला लिया था। मुझे लगता है कि मैंने यह कदम पांच साल देर से उठाया है। लेकिन आज के समय में मुझे लगता है कि मैंने खुद के साथ अपने निजी जीवन को कहीं पीछे छोड़ दिया था।'

Brahmastra producer Karan johar talk about not getting married said I wish I could focus a little more on my personal life
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने आगे ये भी कहा, 'मुझे इस बात का आज भी अफसोस है कि मैंने अपनी जिंदगी में उस हिस्से को अहमियत नहीं दी, जो मुझे लगता था कि एक निश्चित समय पर दिया जाना था। मुझे लगता है कि जीवन साथी तलाश करने में मैंने काफी देर कर दी है। अब पहाड़ों पर छुट्टियों पर जाना, किसी का हाथ पकड़कर चलने के लिए मेरे पास साथ नहीं है। लाइफ पार्टनर की कमी कभी भी माता-पिता या बच्चे पूरी नहीं कर सकते हैं। ये रिश्ता मेरे पास नहीं है। मेरी जिंदगी में ये जगह खाली है और इस बात से मैं दुखी हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra producer Karan johar talk about not getting married said I wish I could focus a little more on my personal life
करण जौहर - फोटो : Instagram

बता दें कि करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा, चैट शो 'कॉफी विद करण' की वजह से भी सुर्खियों में हैं। इस शो का सीजन सात जल्द ही शुरू होने वाला है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है। कुछ समय पहले, करण ने सोशल मीडिया पर शो की शूटिंग शुरू करने का एलान करते हुए कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed