फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर बाल्की ने सुनाई खुशखबरी, 'अब खतरे से बाहर हैं जगन शक्ति'

Tue, 28 Jan 2020 11:28 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 28 Jan 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
director r balki on jagan shakti heath update
जगन शक्ति - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार की वर्ष 2019 की 200 करोड़ी फिल्म 'मिशन मंगल' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखने वाले निर्देशक जगन शक्ति अब खतरे से बाहर हैं। यह खबर खुद जगन के मेंटॉर और उनकी पहली फिल्म निर्मित करने वाले निर्माता और निर्देशक आर बाल्की ने दी है। 

director r balki on jagan shakti heath update
R Balki

जगन शक्ति बीते शनिवार को अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे थे, तभी अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी जांच के दौरान पता चला था कि जगन के मस्तिष्क में खून का एक थक्का जमा हुआ है। कल सोमवार को उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई है, जिसके बाद आर बाल्की ने जगन के खतरे से बाहर होने की खुशखबरी दी। बाल्की ने कहा, 'अब चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि अब जगन खतरे से बाहर है।' 

director r balki on jagan shakti heath update
जगन शक्ति - फोटो : Twitter

फिल्म 'मिशन मंगल' साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है। इसमें काम करने वाले कलाकारों अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, तापसी पन्नू, शरमन जोशी, नित्या मेनन, कीर्ति कुल्हाड़ी, दलीप ताहिल आदि ने एक वैज्ञानिक के तौर पर काम किया है। जब दलीप ने यह खबर सुनी तो वह भी हैरान थे और उन्होंने जगन के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि जैसे ही डॉक्टर उनसे मिलने की इजाजत देंगे तो मैं उनसे मिलने जाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
director r balki on jagan shakti heath update
जगन शक्ति अक्षय कुमार के साथ - फोटो : Twitter

फिल्म में विद्या बालन के पति का किरदार निभाने वाले संजय कपूर भी हैरान रह गए, जब उन्हें इस खबर का पता चला। वह बोले, 'वह (जगन शक्ति) तो बहुत ही फिट और तंदुरुस्त इंसान हैं। मैं उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' बता दें कि जगन शक्ति अपने एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे, जो कि तमिल भाषा की हिट फिल्म 'कथ्थी' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है। 

महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर लगाया आरोप, बोलीं- 'जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed