फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर लगाया आरोप, बोलीं- 'जबरन दिखाते थे एडल्ट वीडियो'

Tue, 28 Jan 2020 11:11 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 28 Jan 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
33 years old woman accused choreographer ganesh acharya forcing watch adult videos
ganesh acharya - फोटो : social media

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पिछले कुछ समय से नकारात्मक खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अब गणेश आचार्य पर 33 वर्षीय एक महिला कोरियोग्राफर ने महाराष्ट्र के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक गणेश आचार्य उन्हें जबरन एडल्ट वीडियोज दिखाने का दबाव डालते थे। 

33 years old woman accused choreographer ganesh acharya forcing watch adult videos
गणेश आचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी शिकायत की कॉपी में महिला ने आरोप लगाया कि 'जब से गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने हैं वो मुझे परेशान कर रहे हैं। उनकी बात नहीं मानने पर उन्होंने परेशान करना शुरू कर दिया। गणेश आचार्य ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए मुझे एसोसिएशन से निकाल दिया।'

33 years old woman accused choreographer ganesh acharya forcing watch adult videos
गणेश आचार्य - फोटो : social media

महिला ने आगे कहा कि 'गणेश आचार्य ने मुझे अपना असिस्टेंट बनने के लिए कहा था लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं जब भी ऑफिस जाती थी तो वो हमेशा एडल्ट वीडियोज देखता रहता था और मुझे भी एडल्ट वीडियो देखने के लिए कहता था। मुझे उसकी बातें सुनकर बहुत गुस्सा आया था। वो एक वुमेनाइजर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
33 years old woman accused choreographer ganesh acharya forcing watch adult videos
saroj khan ganesh acharya - फोटो : social media

इससे पहले सिने डांसर एसोसिएशन (सीडीए) की सदस्य और ब्रांड एंबेसडर सरोज खान ने गणेश आचार्य पर यह आरोप लगाया था कि वह अपने पद का इस्तेमाल करते हुए डांसर्स को भ्रमित कर रहे हैं और सीडीए जैसे पुराने एसोसिएशन की छवि धूमिल करने के लिए उन्होंने ऑल इंडिया फिल्म टेलीविजन इवेंट्स डांसर एसोसिएशन (AIFTEDA) की स्थापना की है। 

विज्ञापन
33 years old woman accused choreographer ganesh acharya forcing watch adult videos
saroj khan - फोटो : twitter

सरोज खान ने कहा था, 'गणेश इस एसोसिएशन को बांटना चाहता है जो सही नहीं है। हमने अपने डांसर्स को बड़ी मुश्किल से चार हजार रुपये मेहनताना पर पहुंचाया है लेकिन वह डांसर्स को 1200 से लेकर 3000 तक में काम करने के लिए मजबूर कर रहा है।'  

शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर खुलकर सामने आईं पूजा भट्ट, बोलीं- 'CAA से मेरा घर बंट जाएगा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed