फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिना खान ने इंटरव्यू में कहा- 'घाघरा-चोली वाले शो को छोड़ना मेरा सबसे सही फैसला था'

Tue, 28 Jan 2020 10:48 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Tue, 28 Jan 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
hina khan interview talks about hacked movie and her career
hina khan - फोटो : अमर उजाला

करीब एक दशक पहले टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री हिना खान के बीते दो साल खूब अच्छे बीते। नए साल की शुरुआत उन्होंने वेब सीरीज 'डैमेज्ड 2' और फिल्म 'हैक्ड' से की है।



'ये रिश्ता क्या कहलाता है' धारावाहिक को आपने आठ साल दिए, फिर उसे बीच में ही छोड़ने की क्या वजह रही?
मैं आगे बढ़ना चाहती थी। कुछ नया करने की कोशिश करना चाहती थी। अगर आज भी मैं वो शो कर रही होती, तो दादी या नानी कुछ तो बन गई होती। मुझे लगता है कि घाघरा चोली वाले इस शो को छोड़ना मेरा सबसे सही फैसला था। अब वो वक्त नहीं रहा जब किसी अभिनेत्री का करियर 30-40 साल चलता था। मैं कॉलेज में पढ़ रही थी, वहीं से ऑडिशन देकर शो मिल गया और फिर सेट से घर और घर से सेट। यही चल रहा था। जब वहां से बाहर निकली तब पता चला कि मैं और क्या क्या कर सकती हूं।

hina khan interview talks about hacked movie and her career
hina khan - फोटो : अमर उजाला

तो वो कौन सा शो है जिसने आपके करियर को सबसे ज्यादा बल दिया?
वह शो मेरे लिए 'बिग बॉस' है। उस शो ने मेरे लिए बहुत अच्छा मुकाम बनाकर तैयार किया। उस शो से मुझे आज भी उतनी ही इज्जत मिलती है। इस चैनल और उस शो के निर्माता मुझे आज भी बहुत मानते हैं।

बिग बॉस के दौरान आपके ड्रेसिंग सेंस की बहुत चर्चाएं हुई थीं। ये चीज आपके अंदर कैसे आई?
ये सब मेरे अंदर पहले से ही था। मैं एक ही चीज लगातार आठ साल तक घाघरा चोली, सलवार सूट और साड़ी पहन कर करती रही तो मुझे दूसरी चीजें दिखाने का मौका ही नहीं मिला। मैं अंदर से चाहती थी कि मुझे सलवार, सूट, साड़ी, घाघरा ये सब नहीं पहनना है।

hina khan interview talks about hacked movie and her career
hina khan - फोटो : insatgram

आप फिल्में और वेब सीरीज के लिए अपने किरदारों के चुनाव किस तरह से कर रही हैं?
मैं ऐसे किरदार चुन रही हूं जिसमें मुझे कुछ अलग करने का मौका मिले। जिनमें मेरी अलग अलग प्रतिभाएं नजर आएं। मेरे दर्शकों को पता चलना चाहिए कि हिना खान कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा, हॉरर, रोमांस सब कर सकती है।

आपके नाम के साथ सबसे कामुक महिला, सबसे स्टाइलिश टीवी अभिनेत्री जैसे तमगे जुड़ते हैं तो आपकी क्या प्रतिक्रिया रहती है?
मैं इनको पढ़ती हूं और बंद करके रख देती हूं। ये सब चीजें हमें खुश करती हैं लेकिन सिर्फ इन्हीं के साथ हमें खुश होते नहीं रहना चाहिए। जिस वजह से आपको यह सब मिला है, आपको फिर उसी पर अपना ध्यान केंद्रित करते रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan interview talks about hacked movie and her career
Hina Khan film Hacked look - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

डैमेज्ड 2 वेब सीरीज में आपका किरदार काफी अलहदा है, क्या मुश्किलें आईं इसकी तैयारी में?
मेरे लिए इस सीरीज में सबसे मुश्किल रहा धूम्रपान करना। मेरा ये किरदार नशे में भी रहता है। ये सब मैं निजी जिंदगी में पसंद नहीं करती। कुछ लोगों ने मुझे इसके बारे में थोड़ा बताया और मैंने भी मेहनत की तो सब हो गया। मैं चाहती तो ये किरदार बिना इन सबके भी निभा सकती थी लेकिन किरदार को मजबूती प्रदान करने के लिए यह करना मुझे जरूरी लगा।
 

विज्ञापन
hina khan interview talks about hacked movie and her career
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

अखबार का आपके जीवन में क्या महत्व है?
मेरे हिसाब से आज भी हमारे देश की 60 से 65 फीसदी आबादी अखबार ही पढ़ती है। मेरा पहला शो राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित था। अखबार में छपी मेरी खबरों की कटिंग काटकर लोग मेरे पास भेजते थे। कुछ की तो भाषा भी समझ में नहीं आती थी लेकिन फिर भी खुशी होती थी।

18वें दिन भी अजय देवगन की 'तानाजी' का जलवा कायम, दीपिका की 'छपाक' जुटा पाई इतने लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed