{"_id":"64565800d1a1b7542b0f398f","slug":"director-rajkumar-santoshi-broke-silence-on-the-failure-of-film-andaz-apna-apna-said-this-for-sequel-2023-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात
बॉलीवुड की बेहतरीन कॉमिक फिल्मों में से एक 'अंदाज अपना अपना' का फैंस के दिलों में एक अलग जगह है। हालांकि, यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। वहीं, अब जाकर इसके डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने इसकी असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसके पीछे की वजह का खुलासा करते नजर आए हैं।
2 of 5
अंदाज अपना अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान, आमिर खान, परेश रावल, शक्ति कपूर, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन स्टारर फिल्म 'अंदाज अपना अपना' वर्ष 1994 में रिलीज हुई थी। वहीं, अब इसकी बॉक्स ऑफिस असफलता को लेकर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने कहा है, 'जबकि अंदाज अपना अपना उन दिनों बिल्कुल अलग कहानी थी। इसमें रोमांस से ज्यादा कॉमेडी, एडवेंचर और ह्यूमर है। लोगों को इस फिल्म को समझने में समय लगा। 29 साल पहले जब फिल्म रिलीज हुई थी, तब डिस्ट्रीब्यूटर भी न्यूकमर थे।'
3 of 5
अंदाज अपना अपना
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार संतोषी ने फिल्म के फ्लॉप होने का कारण इसका सही तरीके से प्रमोशन ना होना बताया है। डायरेक्ट ने बात में आगे जोड़ा है, 'न तो सलमान और न ही आमिर फिल्म का प्रचार करने के लिए शहर में थे। फिल्म से संबंधित कोई गतिविधि नहीं थी। मीडिया से भी कोई बातचीत नहीं हुई। फिल्म की पब्लिसिटी के लिए जो कुछ करना था वो भी नहीं हो सका। डिस्ट्रीब्यूटर्स भी काफी नाराज थे।'
राजकुमार संतोषी ने 'अंदाज अपना अपना' का रीमेक बनाए जाने की संभावना पर साफ किया है, 'इसके रीमेक में कुछ भी करने की कोई गुंजाइश नहीं है। फिल्म आज भी फ्रेश लगती है। जो कोई भी इस सदाबहार फिल्म का रीमेक बनाने की कोशिश करेगा वह डूब जाएगा क्योंकि ऐसी फिल्म बनाना संभव नहीं है।'
बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' के सीक्वल की अफवाहें लंबे समय से उठती रही हैं। फिल्म में प्रेम और अमर की जोड़ी ने दर्शकों के दिल पर राज किया था। हालांकि, राजकुमार संतोषी के बयान से लग रहा है कि इसके दूसरे पार्ट की कोई गुंजाइश नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।