फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का पोस्टर रिलीज, टॉयलेट पर लिखी गई एक और कहानी

Mon, 20 Nov 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
amarujala.com- Presented by: अरविंद Updated Mon, 20 Nov 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
director rakeysh omprakash mehra shared the poster of mere pyarey prime minister
Rakeysh Omprakash Mehra

फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में एक मां अपने बेटे के साथ टॉयलेट के पास खड़ी है। पोस्टर 'वर्ल्ड टॉयलेट डे' के अवसर पर रिलीज किया गया है। फिल्म के डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा है।

director rakeysh omprakash mehra shared the poster of mere pyarey prime minister
Rakeysh Omprakash Mehra

बता दें कि फिल्म 'रंग दे बसंती' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' पोस्टर शेयर किया है। फिल्म की कहानी के बारे में मेहरा ने बताया वे दिल्ली के लड़के हैं और उनकी फिल्मों में दिल्ली झलकती है। जिसमें फिल्म 'रंग दे बसंती', 'दिल्ली 6' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी फिल्में दिल्ली में ही शूट की गई हैं। 


director rakeysh omprakash mehra shared the poster of mere pyarey prime minister
Rakeysh Omprakash Mehra

राकेश ने फिल्म की शूटिंग लोकेशन के भी अनुभव शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म लोगों और उनके बीच आपसी संबंधों पर आधारित है साथ ही फिल्म में असल जिदंगी के कई पहलू देखने को मिलेंगे। फिल्म मुंबई में शूट की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
director rakeysh omprakash mehra shared the poster of mere pyarey prime minister
Rakeysh Omprakash Mehra

फिल्म की सबसे बड़ी बात ये है कि यह महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित है। लेकिन फिल्म का पूरा उद्देश्य किसी के विचारों को आघात पहुंचाने का नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट तक सीमित है। राकेश ने कहा कि कुछ लोग ही जानते हैं कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को लेकर भी कई कार्य किए हैं। 

विज्ञापन
director rakeysh omprakash mehra shared the poster of mere pyarey prime minister
Mirzya

बता दें कि फिल्म की रिलीजिंग डेट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। राकेश ओमप्रकाश ने आखिरी फिल्म एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ 'मिर्ज्या' की थी जो बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed