{"_id":"5d0b74c48ebc3e07403925f9","slug":"director-sanjay-gupta-revealed-no-one-wants-to-work-with-me-after-fall-out-with-sanjay-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए संजय गुप्ता, बोले- 'संजय दत्त से मनमुटाव के बाद कोई...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए संजय गुप्ता, बोले- 'संजय दत्त से मनमुटाव के बाद कोई...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Jun 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay gupta, sanjay dutt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बतौर निर्देशक संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। आखिरी बार उन्होंने काबिल बनाई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ यामी गौतम नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी हुई। हाल ही में संजय गुप्ता ने बॉलीवुड में अपने 25 साल के करियर पर बात की है। पीटीआई से बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका 25 साल का करियर उतार चढ़ाव भरा रहा है लेकिन पीछे पलटकर देखने पर वह खुशी महसूस करते हैं कि तमाम मुश्किल हालात से वह उबर पाने में कामयाब रहे।
2 of 5
sanjay gupta
- फोटो : social media
‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट’ सीरीज तथा ‘काबिल’ जैसी फिल्मों से मशहूर हुए गुप्ता को तब कामयाबी मिली जब वह मुश्किल भरे दिनों के कारण इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाले थे। उन्होंने तकरीबन 25 साल पहले ‘आतिश : फील द फायर’ से निर्देशकीय पारी की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, आदित्य पंचोली जैसे कलाकार थे।
3 of 5
sanjay gupta
- फोटो : Twitter
उन्होंने बताया, ‘‘आतिश आसान फिल्म थी। मैंने अधिकतर दोस्तों के साथ काम किया था। संजू का शुक्रगुजार हूं, क्योंकि बिना स्टार के बड़ी फिल्में नहीं बनती, और वह तो शुरूआत थी। लेकिन किसी वजह से ‘कांटे’ फिल्म के बाद संजय दत्त के साथ उनके रिश्तों में दूरी आ गयी और इसका असर उनके करियर पर भी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bollywood celebs
- फोटो : Twitter
संजय गुप्ता ने ये माना कि संजय दत्त ने कभी किसी को उनके साथ काम करने से मना नहीं किया लेकिन उनके आस पास के लोगों ने दूसरे लोगों से कहा कि गुप्ता के साथ काम नहीं करेंगे। वो बहुत मुश्किल वक्त था। मैंने हार मान ली थी। मैं खंडाला में एक होटल पर काम कर रहा था और सप्ताह में चार दिन वहां जाने लगा। इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने के कारण मैंने इसे ही भविष्य मान लिया।
विज्ञापन
5 of 5
sanjay gupta
- फोटो : social media
हालांकि बाद में दोनों के बीच चीजें ठीक हो गई थीं। साल 2015 में संजय गुप्ता के सेट पर संजय दत्त खासतौर पर मिलने के लिए आए थे और संजय गुप्ता ने खुशी में ट्वीट करते हुए कहा था कि संजू उनके सेट पर 8 सालों बाद कदम रख रहे हैं और उन्हें इस बात की खुशी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।