फिल्म पठान ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। बाहुबली 2 को कमाई में मामले में पछाड़ने के बाद हाल ही में इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 50 दिन पूरे किए हैं। ताबड़तोड़ कमाई के अलावा पठान को लेकर जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वह था सलमान खान का फिल्म में कैमियो। करण अर्जुन के बाद दोनों सितारों को एक साथ एक्शन करते देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। वहीं, अब प्रशंसक टाइगर 3 में दोनों सुपसस्टार्स को एक साथ देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Siddharth Anand: 'टाइगर 3' में कैसा होगा 'पठान' का कैमियो? सिद्धार्थ आनंद ने दिया यह जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने स्पाई यूनिवर्स को लेकर खुलकर बात की। बातचीत के दौरान जब उनसे टाइगर 3 में पठान के कैमियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आदित्य चोपड़ा ही इसके बारे में ज्यादा बता सकते हैं, क्योंकि ये उनके ही आइडिया हैं कि कैसे किरदारों को क्रॉसओवर कराना है। सिद्धार्थ के मुताबिक उन्हें लगता है कि 'पठान' ने ऐसा खाका तैयार किया है कि हर किसी के लिए इसमें आना और क्रॉसओवर करना आसान है।
बता दें कि आदित्य चोपड़ा ने 'पठान' की रिलीज से पहले स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की थी। इसमें सिद्धार्थ की पिछली फिल्म 'वॉर' भी शामिल है, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने अभिनय किया था। यह पूछे जाने पर कि क्या ऋतिक 'पठान' को एक कंपीटिशन के रूप में देखते हैं? इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि वह प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि इस यूनिवर्स का एक हिस्सा हैं।
Vidyut Jammwal: अलग हुए एक्टर विद्युत जामवाल जामवाल और नंदिता महतानी के रास्ते, दो साल पहले ही की थी सगाई
उन्होंने कहा कि ऋतिक 'पठान' के निर्माण के दौरान बहुत सहायक रहे हैं और उन्हें मैं उन्हें फिल्म का संगीत बहुत पहले सुनाया था तब उन्हें बहुत पसंद आया था। निर्देशक ने खुलासा किया कि 'पठान' का ट्रेलर सामने आने के बाद एक्टर ने उन्हें सबसे पहले संदेश भेजा और कहा कि उन्हें यह पसंद आया।
Kangana Ranaut : विकिपीडिया पर कंगना ने लगाया गलत जानकारी देने का आरोप, बोलीं- वामपंथियों का है कब्जा
इस बातचीत के दौरान सिद्धार्थ ने आश्वासन दिया कि अगर कभी कबीर और पठान के बीच कोई क्रॉसओवर होता है, तो यह दर्शकों के लिए एक ट्रीट होगी। फिलहाल, सिद्धार्थ फाइटर की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में ऋतिक, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज करने की तैयारी है।
Sukesh Chandrashekhar: सुकेश की करतूतों पर फिल्म की तैयारी, इस फिल्ममेकर ने डाला दिल्ली में डेरा