{"_id":"6277886f8773354ee8692ccb","slug":"disha-patani-entry-in-prabhas-and-deepika-padukone-next-film-project-k-amitabh-bachchan-will-also-play-a-special-character","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Project K: प्रभास की अगली फिल्म में दीपिका के बाद दिशा पाटनी की एंट्री, अमिताभ बच्चन भी निभाएंगे खास किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Project K: प्रभास की अगली फिल्म में दीपिका के बाद दिशा पाटनी की एंट्री, अमिताभ बच्चन भी निभाएंगे खास किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसमें 'प्रोजेक्ट के' भी शामिल है। नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अपनी कास्ट की वजह से दर्शकों के बीच छाई हुई है। इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता अमिताभ बच्चन नजर आएंगे और अब प्रभास की इस फिल्म में एक और बॉलीवुड अभिनेत्री की जबरदस्त एंट्री हो गई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी प्रभास की इस फिल्म में दिखाई देंगी और इस बात का खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है।
2 of 4
दिशा पाटनी
- फोटो : insta
दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात का खुलासा किया है कि वह 'प्रोजेक्ट के' में दिखाई देंगी। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है, जो 'प्रोजेक्ट के' की टीम की तरफ से भेजा गया है। इस गिफ्ट के जरिए मेकर्स ने दिशा का फिल्म में स्पेशल तरीके से स्वागत किया है। इस तस्वीर में एक गिफ्ट रैप बुके के साथ नजर आ रहा है। दिशा ने भी 'प्रोजेक्ट के' की टीम को शुक्रिया अदा किया है।
3 of 4
दीपिका पादुकोण, प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के मुताबिक, 'प्रोजेक्ट के' अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक है, जिसकी शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर चल रही है। इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी लीड रोल में होंगे। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर बन रही है। तेलुगू के अलावा ये फिल्म तमिल, कन्नड़ और मलयालम के साथ-साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं ने इन कालाकारों से जुड़ी अब तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सनी, प्रभास, कृति सेनन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रभास के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें 'केजीएफ 2' के निर्देशक प्रभांत नील की अपकमिंग फिल्म 'सालार' भी शामिल है। प्रभास 'आदिपुरुष' में भी दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ कृति सेनन और सैफ अली खान होंगे। फिल्म की कहानी रामायण पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।