पूरी दुनिया में हर कोई अपनी मां के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त कर रहा है। आम जन जहां अपने अंदाज में मां के लिए समर्पित इस खास दिन को मना रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में किसी कम नहीं हैं। मदर्स डे के मौके पर कई फिल्मी सितारे भी मां को इस दिन की बधाई देते नजर आ रहे हैं। सुबह से ही कई फिल्मी सितारे सोशल मीडिया के जरिए मां के लिए अपना प्यार जाहिर कर चुके हैं। इसी क्रम में अब बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी इस मौके पर अपनी मां और सासु मां दोनों को मदर्स डे विश किया है।
Mother’s Day: विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने अपनी मां और सास को दी मदर्स डे की बधाई, शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें
पूरी दुनिया में हर कोई अपनी मां के प्रति अपना प्यार और आभार व्यक्त कर रहा है। आम जन जहां अपने अंदाज में मां के लिए समर्पित इस खास दिन को मना रहे हैं, तो वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले में किसी कम नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आई इन तस्वीरों में विक्की कौशल अपनी मां और सासु मां यानी कटरीना कैफ की मां के साथ नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने तीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से पहली तस्वीर में वह विक्की कौशल अपनी मां के साथ बारात में डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में हल्दी सेरेमनी में उनकी मां उन्हें गालों पर किस करती दिख रही हैं।
तीसरी तस्वीर में विक्की कौशल अपनी सासु मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में कटरीना की मां विक्की और कटरीना को आशीर्वाद देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, माँवां ठंडियाँ छाँवां (मां की शीतल छाया)। इन तस्वीरों को फैंस के साथ-साथ कई फिल्मी कलाकार भी बेहद पसंद कर रहे हैं। विक्की के पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने भी मदर्स डे के मौके पर अपनी मां और सास के साथ अपनी दो फोटो साझा कीं। शेयर की गई पहली तस्वीर में कटरीना अपना मां सुजैन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह विक्की कौशल और उनकी मां के साथ सोफे पर बैठी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, मदर्स डे की शुभकानाएं। एक्ट्रेस के इस पोस्ट को अब तक एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।