फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani Fitness: फिटनेस फ्रीक हैं दिशा पाटनी, जानिए खुद को फिट रखने के लिए क्या रूटीन करती हैं फॉलो

Mon, 13 Jun 2022 08:00 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 13 Jun 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani Fitness Mantra know what routine she follows to keep herself fit and healthy
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। 13 जून 1992 को उत्तर प्रदेश के बरेली में जन्मी दिशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' से की थी। दिशा फिल्मों से ज्यादा अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपने वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, जो वायरल हो जाती हैं। वहीं, वह खुद को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाती हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी फिटनेस का राज बताने जा रहे हैं।

Disha Patani Fitness Mantra know what routine she follows to keep herself fit and healthy
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिटनेस रूटीन
दिशा अपने फिटनेस रूटीन को विभिन्न प्रकार के वर्कआउट के साथ मिलाना पसंद करती हैं ताकि यह उनके लिए उबाऊ न लगे। दिशा एक ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं। दिशा को फिट रहना और जिम जाना इतना पसंद है कि वह अक्सर दिन में दो बार जिम जाने की कोशिश करती हैं। हालांकि वह हफ्ते में चार दिन ही जिम जाती हैं। वह हर दिन वर्कआउट करती हैं और आमतौर पर उनके रूटीन में सुबह में कार्डियो शामिल होता है, जैसे डांस, किक बॉक्सिंग या जिमनास्टिक और शाम को वह वेट ट्रेनिंग करती हैं। इसके अलावा वह स्वीमिंग या सुबह योग करना भी पसंद करती हैं।

Disha Patani Fitness Mantra know what routine she follows to keep herself fit and healthy
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
दिशा को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना काफी पसंद हैं। दिशा बी-टाउनर हिप थ्रस्ट से लेकर केक वॉक की तरह डेडलिफ्ट कर सकती हैं। आप भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की मदद से अपना स्ट्रेंथ बढ़ा सकते हैं और दिशा की तरह फिट दिख सकते हैं। दिशा अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती हैं। इसके अलावा भी वह कई तरह की एक्सरसाइज करती हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani Fitness Mantra know what routine she follows to keep herself fit and healthy
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

किक बॉक्सिंग
दिशा पाटनी अक्सर ही अपनी किक बॉक्सिंग वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। किक बॉक्सिंग कैलोरी बर्न करने के साथ ही में हृदय स्वस्थ रखने में भी बहुत सहायक है। इसके साथ ही यह शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करती है। ऐसे में दिशा किक बॉक्सिंग जरूर करती हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

विज्ञापन
Disha Patani Fitness Mantra know what routine she follows to keep herself fit and healthy
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर कार्डियो
दिशा रोज कार्डियो जरूर करती हैं। कार्डियो में दौड़ने और साइकिल चलाने जैसे वर्कआउट किए जाते हैं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर त्वचा के लिए अच्छा काम कर सकता है। कोई भी एक्सरसाइज करने के पहले कार्डियो जरूर करना चाहिए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed