फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलंग के स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए घायल हुईं दिशा पाटनी, कपिल शर्मा शो में हुआ खुलासा

Wed, 29 Jan 2020 04:31 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Jan 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani injured while shooting for stunt sequence of Malang revealed in the Kapil Sharma Show
Malang Cast - फोटो : amar ujala

एम. एस. धोनी, बागी 2 और भारत जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए मशहूर एक्ट्रेस दिशा पाटनी इन दिनों अपनी अगली फिल्म मलंग को लेकर व्यस्त हैं, जिनमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर उनके को-एक्टर्स हैं। इस फिल्म के सारे कलाकार हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी फिल्म को प्रमोट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मलंग की शूटिंग से जुड़े कई दिलचस्प किस्से सुनाए जिसमें दिशा ने भी शो में कुछ चौंकाने वाले पलों के बारे में बताया।

Disha Patani injured while shooting for stunt sequence of Malang revealed in the Kapil Sharma Show
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

दिशा ने इस फिल्म में अपने ग्रे किरदार के बारे में बताया और गोवा में शूट किए गए कुछ स्टंट सीक्वेंस के बारे में भी खुलासा किया। इस शो के दौरान उत्सुकतावश कपिल ने इन कलाकारों से गोवा में एक रोमांटिक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के उनके अनुभवों के बारे में जानना चाहा। आदित्य ने बताया, "यह उतना मस्ती भरा और आसान नहीं था, जितना कि यह नजर आ रहा है। हमें शूटिंग के दौरान बहुत मुश्किलें हुईं क्योंकि हम गोवा की तपती धूप में मुश्किल स्टंट सीक्वेंस की शूटिंग करते थे। अपने रूटीन डाइट के चलते हमें मुश्किल से ही खाने को मिलता था।" 

Disha Patani injured while shooting for stunt sequence of Malang revealed in the Kapil Sharma Show
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

इसी तरह अपना अनुभव बताते हुए दिशा ने कहा, "मुझे याद है जब मुझे एक बड़ी पहाड़ी से कूदकर एक स्टंट परफॉर्म करने को कहा गया था। मुझे ऊंचाई से डर लगता है। इसमें स्टंटमैन मुझे गाइड कर रहे थे। मैं पहाड़ी से तिरछी स्थिति में गिर पड़ी। इसमें मेरे कान सुन्न पड़ गए और पूरे एक दिन तक मुझे कुछ भी सुनाई नहीं दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani injured while shooting for stunt sequence of Malang revealed in the Kapil Sharma Show
मलंग टीम - फोटो : amar ujala

इसके बाद कपिल ने एक गेम खेला, जिसमें उन्होंने मेहमानों से जानना चाहा कि क्या उन्होंने अपने जिम में लोगों पर नजर रखी है। मोहित सूरी और अनिल कपूर ने यह कहकर इंकार कर दिया कि जब वो जिम में होते हैं तो आईने में केवल खुद को देखते हैं। हालांकि जब यही सवाल दिशा से पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैंने अपनी अभी तक की जिंदगी में केवल एक ही व्यक्ति पर नजर रखी है।"

विज्ञापन
Disha Patani injured while shooting for stunt sequence of Malang revealed in the Kapil Sharma Show
Aditya Roy Kapur and Disha Patani - फोटो : ScreenGrab From Song

गौरतलब है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपनी जबर्दस्त केमिस्ट्री से काफी चर्चा में हैं, और हमें भी कुछ रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। बता दें मलंग में आदित्य और दिशा स्काई डाइविंग, सब विंग, वाटर काइटसर्फिंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स आदि जैसे बहुत सारे एडवेंचर स्पोर्ट्स करते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed