फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani: दिशा पाटनी ने पांच बार उठाईं 80 किलो की डंबल प्लेट्स, फैन्स बोले- आग लगा दी कुड़िए...

Thu, 17 Feb 2022 02:30 PM IST
कुमार संभव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कुमार संभव Updated Thu, 17 Feb 2022 02:30 PM IST
सार

दिशा पाटनी ने गुरुवार (17 फरवरी) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं। उन्होंने पुश एंड पुल रॉड पर 20-20 किलो की चार डंबल प्लेट लगा रखी थीं।

विज्ञापन
disha patani instagram video Rack pull 5 reps 80 kg in gym viral tiger shroff krishna shroff ayesha shroff praised her
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram/@dishapatani

अपने लुक्स और अदाकारी को लेकर दिशा पाटनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन अब उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिया है कि फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। दरअसल, दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह 80 किलो वजन के डंबल उठाती नजर आ रही हैं। यह देखकर उनके फैन्स की सांसें अटकी रह गईं। काफी लोगों को तो इसका यकीन तक नहीं हुआ। वहीं, कुछ फैन्स ने कहा कि आग लगा दी कुड़िए... इस रिपोर्ट में जानते हैं कि दिशा पाटनी ने आखिर क्या किया और कैसे फैन्स दंग रह गए?

disha patani instagram video Rack pull 5 reps 80 kg in gym viral tiger shroff krishna shroff ayesha shroff praised her
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया वीडियो
जानकारी के मुताबिक, दिशा पाटनी ने गुरुवार (17 फरवरी) को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह जिम में एक्सरसाइज करती नजर आईं। उन्होंने पुश एंड पुल रॉड पर 20-20 किलो की चार डंबल प्लेट लगा रखी थीं। यानी कि कुल 80 किलो वजन रॉड पर लगा हुआ था। दिशा ने जब रॉड को उठाने की कोशिश की तो फैन्स की सांसें थम गईं और जब दिशा ने उस रॉड को लगातार पांच बार उठाया तो हर कोई हैरान रह गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) 🦋 (@dishapatani)

disha patani instagram video Rack pull 5 reps 80 kg in gym viral tiger shroff krishna shroff ayesha shroff praised her
दिशा पाटनी - फोटो : social media

फैन्स ने किए ऐसे-ऐसे कमेंट
दिशा की इस एक्सरसाइज को देखकर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया। इस दौरान जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने तो यहां तक कह दिया गया कि तुमने तो आग लगा दी कुड़िए। इसके अलावा आयशा श्रॉफ ने भी दिशा के इस वीडियो की तारीफ की। वहीं, कुछ लोगों ने इस कसरत को टाइगर श्रॉफ से भी जोड़ दिया और उनका मजाक उड़ाते नजर आए। कई फैन्स ने कहा कि शादी के बाद टाइगर श्रॉफ का क्या होगा? क्या दिशा उन्हें उठाकर पटक देंगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
disha patani instagram video Rack pull 5 reps 80 kg in gym viral tiger shroff krishna shroff ayesha shroff praised her
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

50 मिनट में करीब छह लाख लोगों ने देखा वीडियो
दिशा पाटनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है। आलम यह है कि वीडियो पोस्ट होने के महज 50 मिनट में इसे करीब छह लाख लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा लोग दिशा पाटनी की मेहनत देखकर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed