फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kajol: काजोल ने मुंबई के जुहू में खरीदे दो अपार्टमेंट्स, करोड़ों में है कीमत

Thu, 17 Feb 2022 12:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 17 Feb 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
Kajol buys two apartments in Mumbai Juhu worth ₹11.95 crore
काजोल बर्थडे स्पेशल

काजोल (Kajol) ने मुंबई की जुहू स्थित बिल्डिंग 'अनन्या' में दो फ्लैट खरीद हैं। इनकी कुल कीमत 11 करोड़ 95 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है। काजोल ने जनवरी में ही इन दोनों फ्लैट्स के लिए मोटी रकम का भुगतान किया है। काजोल और अजय देवगन के पास मुंबई में पहले से ही दो आलीशान बंगले हैं।

Kajol buys two apartments in Mumbai Juhu worth ₹11.95 crore
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

Squarefeetindia की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फ्लैट 10वीं मंजिल पर मौजूद हैं। ये दोनों फ्लैट 2000 स्क्वेयर फीट में फैले हैं। काजोल के ये दोनों नए अपार्टमेंट उनके शिवशक्ति वाले बंगले के करीब ही हैं। संपत्तियों के दस्तावेजों पर 'त्रयक्ष प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड' के साथ काजोल देवगन के हस्ताक्षर हुए हैं।

Kajol buys two apartments in Mumbai Juhu worth ₹11.95 crore
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम

पॉश इलाके में है काजोल का घर
काजोल अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी नीसा के साथ मुंबई के पॉश इलाके जुहू में रहती हैं। अजय देवगन और काजोल  के बंगले का नाम शिवशक्ति है। ये बंगला अंदर और बाहर दोनों जगह से बेहद खूबसूरत नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kajol buys two apartments in Mumbai Juhu worth ₹11.95 crore
काजोल बर्थडे स्पेशल - फोटो : सोशल मीडिया

काजोल हाई-फाई होने से बचती हैं और उनकी सिंपलिसिटी ही फैंस का मन मोह जाती है। दोनों के घर का नजारा भी इनकी इसी पर्सनालिटी से वाकिफ कराता है। काजोल और अजय ने इससे पहले जुहू की पॉश सोसाइटी में 60 करोड़ रुपये का एक नया बंगला भी खरीदा था। अजय और काजोल के इसी बंगले के पास ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र का भी बंगला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed