फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raveena Tandon: पिता रवि टंडन के जन्मदिन पर भावुक हुईं रवीना, सात दिन पहले ही हुआ था निधन

Thu, 17 Feb 2022 12:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 17 Feb 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
Raveena remembers late father Ravi Tandon on his birth anniversary shared emotional post on instagram
रवीना और रवि टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

17 फरवरी को रवीना टंडन के दिवंगत पिता रवि टंडन की 87वीं जयंती है। अभिनेत्री ने 11 फरवरी को ही अपने पिता को खो दिया था। रवि टंडन का उनके जुहू स्थित घर पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया था। गुरुवार को, अपने पिता को याद करते हुए, रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा। मेरी जिंदगी फिर कभी वैसी नहीं होगी। आप हमेशा मेरी आंखों के तारा रहेंगे। चीयर्स!" 


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

Raveena remembers late father Ravi Tandon on his birth anniversary shared emotional post on instagram
रवीना टंडन अपने पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रवि टंडन बॉलीवुड के सबसे महान फिल्म निर्माताओं में से एक थे। उन्होंने 'नजराना', 'अनहोनी', 'खेल खेल में', 'जिंदगी', 'खुद-दार', 'मजबूर' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। 11 फरवरी को, रवीना ने अपने सोशल हैंडल पर उनके निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर साझा की थी। उन्होंने पुरानी तस्वीरों के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "आप हमेशा मेरे साथ चलोगे, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगी, मैं आपको कभी जाने नहीं दूंगी। लव यू पापा"।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

Raveena remembers late father Ravi Tandon on his birth anniversary shared emotional post on instagram
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

उनके भावुक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई बॉलीवुड हस्तियों और दोस्तों ने शोक व्यक्त किया। माधुरी दीक्षित ने लिखा, "आप और आपके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।" सोनू सूद ने कहा, "वह हमेशा आपके मार्गदर्शक दूत रहेंगे।" जूही चावला ने भी शोक व्यक्त किया और कहा, "आपको और आपके परिवार रवीना के प्रति हार्दिक संवेदना.. उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena remembers late father Ravi Tandon on his birth anniversary shared emotional post on instagram
रवीना टंडन ने किया पिता का अंतिम संस्कार - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन ने अपने पिता रवि टंडन का अंतिम संस्कार किया था। अंतिम संस्कार में फराह खान, रिद्धिमा पंडित, साजिद खान समेत कई लोग पहुंचे। उन्होंने सभी के समर्थन और संवेदना के लिए आभार भी व्यक्त किया। रवीना ने संदेश के साथ अपने पिता की एक तस्वीर साझा की, "मेरे प्यारे पिता आज सुबह अपने स्वर्गीय निवास पर लौट आए। वह मेरे और मेरे परिवार के लिए ताकत के स्तंभ थे। इस कठिन समय से गुजरते हुए, हम आपकी संवेदनाओं, गर्मजोशी और समर्थन के लिए आभारी हैं। ओम शांति।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed