फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना के 'भारत' में होने पर दिशा ने तोड़ी चुप्पी, दिया ऐसा जवाब सलमान को भी नहीं होगा यकीन

Sat, 27 Apr 2019 06:56 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 27 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani on Katrina Kaif in Salman Khan film Bharat
Disha. Salman and Katrina - फोटो : social media

सलमान खान (Salman Khan ) की 'भारत' (Bharat) फिल्म में कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) भी नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर तो पहले ही रिलीज हो गया है। जिसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। इस बीच फिल्म में कटरीना के होने पर जब दिशा पाटनी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने रोल के बारे में बड़ी बात कह दी। 

Disha Patani on Katrina Kaif in Salman Khan film Bharat
disha patani - फोटो : file photo

दिशा पाटनी से जब मीडिया ने पूछा - 'क्या आपने फिल्म में कटरीना के होने से अपने रोल को छोटा महसूस किया?' इस सवाल पर दिशा ने बेबाकी से जवाब दिया। दिशा पाटनी ने कहा- 'भारत एक अलग कहानी है। फिल्म में मेरा रोल कितना छोटा है इससे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे उम्मीद है कि लोग मेरे किरदार को सर्कस के साथ जोड़ पाएंगे। मैंने शूटिंग के दौरान अपने आपको किसी से कम नहीं समझा। इस फिल्म का हिस्सा बनने से मैं एक्साइटेड हूं।'

Disha Patani on Katrina Kaif in Salman Khan film Bharat
भारत - फोटो : Youtube

खबरों की मानें तो दिशा का इस फिल्म अहम किरदार होगा। दिशा के अलावा फिल्म में तब्बू, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ भी हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होगी। फिल्म को सलमान खान की प्रोड्क्शन कंपनी के साथ ही उनके जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भी प्रोड्यूस किया है। दिशा पाटनी से पहले फिल्म में प्रियंका को रिप्लेस करने को लेकर भी कटरीना का बयान चर्चा में रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani on Katrina Kaif in Salman Khan film Bharat
Priyanka Chopra and Katrina Kaif - फोटो : twitter

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से हाल ही में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की जगह उन्हें कास्ट करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर कटरीना ने कहा- 'भारत में मेरी कास्टिंग का सलमान खान और अली अब्बास की बांडिंग से कोई कनेक्शन नहीं है। अली अब्बास जफर और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब बात काम की होती है तो हम एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं।'

विज्ञापन
Disha Patani on Katrina Kaif in Salman Khan film Bharat
katrina kaif - फोटो : social media

कटरीना ने आगे कहा- 'मैंने पूरी स्क्रिप्ट 3 घंटे तक पढ़ी थी। इसके बाद मैंने उन्हें फोन कर कहा कि मुझे पसंद आई। मुझे लगा कि इस किरदार के साथ मुझे दूर तक जाने का मौका मिलेगा। इसलिए भारत का सलमान और अली संग दोस्ती से कोई कनेक्शन नहीं है। सलमान ने तो मुझे फिल्म साइन करने के बाद फोन तक नहीं किया था। हम लोग सीधे सेट पर मिले।' आपको बता दें, प्रियंका चोपड़ा के 'भारत' फिल्म से किनारा कर लेने के बाद खूब बवाल मचा था। सलमान खान ने कई इवेंट के दौरान प्रियंका पर तंज कसते हुए भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed