बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पटानी अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपनी वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उन्हें देखकर इंस्पायर होते हैं। हाल ही में अभिनेत्री अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह लड़कों की धुनाई करती नजर आ रही हैं। दिशा का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Disha Patani: जिम में लड़कों ने छेड़ा तो दिशा पटानी ने कर दी जमकर धुनाई, फैंस बोले- टाइगर से सीखा होगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जिम के अंदर जा रही हैं। इसी दौरान दो लड़के दिशा के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं और इसके बाद जो दिशा करती हैं, वो सबको चौका देता है। वह दोनों ही लड़की की जमकर धुनाई कर देती हैं। अपनी इस वीडियो के साथ दिशा ने लिखा, ‘जिम में एक सामान्य दिन।’ इस वीडियो में दिशा का कमाल का मार्शल आर्ट देखने को मिल रहा है।
दिशा की इस वीडियो पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट कर लिखा, ‘टू गुड’, तो वहीं कई लोगों को उनका एक्शन पसंद आया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘टाइगर से सीखा होगा’। वहीं, बाकी लोग भी दिशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दिशा पटानी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ‘युद्धा’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा जॉन अब्राहिम, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया के साथ ‘एक विलेन 2’ में भी दिखाई देंगी। दिशा प्रभास स्टारर ‘प्रोटेक्ट के’ का भी हिस्सा हैं। वहीं, आखिरी बार वह 2021 में आई फिल्म ‘राधे’ में नजर आई थीं।