फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty Statements: बॉलीवुड के अन्ना हैं सुनील शेट्टी, इन पांच बयानों से हर किसी की बोलती कर चुके हैं बंद

Sun, 22 May 2022 05:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 22 May 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
From Athiya KL Rahul to Pan Masala King Suniel Shetty has silenced everyone with his statement on these five issues
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के कलाकार अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बेबाकी के लिए भी जाने जाने हैं। सेलेब्स हर मुद्दे पर अपनी राय खुलकर रखते हुए दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं, कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो ट्रोल होने की भी परवाह नहीं करते। सुनील शेट्टी भी इनमें से एक हैं। अभिनेता कभी भी ट्रोलर्स को जवाब देने से नहीं कतराते हैं आइए आपको अभिनेता के पांच दमदार बयानों के बारे में बताते हैं, जिससे साबित होता है कि वह बॉलीवुड के असली अन्ना हैं।

From Athiya KL Rahul to Pan Masala King Suniel Shetty has silenced everyone with his statement on these five issues
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

हाल ही में इंडस्ट्री में पान मसाला का विज्ञापन करने वाले कलाकारों को ट्रोल किया गया था। इसी मौके पर एक सोशल मीडिया यूजर ने गलती से सुनील शेट्टी को पान मसाला का ब्रांड एंबेसडर समझ लिया था। यूजर ने पान मसाला ब्रांड का विज्ञापन करने के लिए अजय, शाहरुख खान और अक्षय कुमार की निंदा की। लेकिन उसने गलती से अजय देवगन की बजाय सुनील शेट्टी को ट्वीट टैग कर दिया। इसके बाद सुनील शेट्टी ने यूजर को करारा जवाब देते हुए कहा कि भाई तू अपना चश्मा एडजस्ट कर ले या बदल दे।

From Athiya KL Rahul to Pan Masala King Suniel Shetty has silenced everyone with his statement on these five issues
अथिया शेट्टी, केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं और अब दोनों की शादी की अफवाह उड़ती रहती है। लेकिन जब दोनों ने अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था तब एक बार सुनील शेट्टी से दोनों के बारे में पूछा गया था। उस मौके पर अभिनेता ने कहा था कि मेरा रिश्ता नहीं है। आपको अथिया से पूछना होगा। आप आओ और मुझे बताओ कि अगर यह सच है, तो हम इसके बारे में बात करेंगे। आप नहीं जानते, फिर आप मुझसे कैसे पूछ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Athiya KL Rahul to Pan Masala King Suniel Shetty has silenced everyone with his statement on these five issues
अनिल कपूर, सुनिल शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बार अनिल कपूर ने सुनील शेट्टी और अक्षय कुमार का मजाक उड़ाया था। अनिल कपूर ने दोनों कलाकारों को 'दो हाफ-हीरो’ कहा था क्योंकि फिल्म 'मोहरा' में दोनों एक साथ दिखे थे। सुनील शेट्टी को ये कुछ खास पसंद नहीं आया था और अभिनेता ने मजेदार जवाब दिया था। सुनील ने कहा था कि ‘मिस्टर इंडिया’ की लोकप्रियता जीरो हीरो के कारण थी, क्योंकि अनिल पूरी फिल्म में नहीं दिखे थे।

विज्ञापन
From Athiya KL Rahul to Pan Masala King Suniel Shetty has silenced everyone with his statement on these five issues
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

केएल राहुल ने आईपीएल 2022 में शानदार पारी खेली थी। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने केएल राहुल के लिए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट पर एक यूजर ने सुनील शेट्टी को ट्रोल करने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेता ने उसे भी करारा जवाब दिया। यूजर ने लिखा था, ‘अगली बार आपके आने पर 0 में आउट हो गया था, इस बार आप नहीं आए तो 100 हो गया।’ इस पर अभिनेता ने जवाब देते हुए लिखा, ‘बेटे अपने घर पर ध्यान दो।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed