सब्सक्राइब करें

StarKids: फिल्मों में आसान नहीं थी स्टार्स की बेटियों की एंट्री, करिश्मा ने तोड़ीं जंजीरें, अब SRK की लाडली पर जिम्मेदारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 22 May 2022 04:57 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan Birthday Special: From Karisma, Kareena, Sonam, Sonakshi Sinha These Star Daughters Made Debut in Film industry
suhana khan, karisma kapoor - फोटो : social media

आज के समय में हर बदलते दिन के साथ कुछ पुराना बदल रहा है, चाहे वह कोई रीति-रिवाज हो या फिर कोई प्रथा। तो ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री किसी भी मायने में कैसे किसी से पीछे रह सकती है। आज के टाइम में हर स्टार किड बॉलीवुड में डेब्यू कर रहा है, चाहे वह किसी बड़े स्टार का बेटा हो या बेटी। इन्हीं में से एक हैं बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान। शाहरुख खान की लाडली सुहाना आज यानी 22 मई को अपना 22वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने पिता की तरह ही सुहाना खान ने भी एक्टिंग को अपना करियर चुना है और वह जल्द ही जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पहले बॉलीवुड का हर सितारा अपनी बेटियों को बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से कोसो दूर रखना चाहता था।

Trending Videos
Suhana Khan Birthday Special: From Karisma, Kareena, Sonam, Sonakshi Sinha These Star Daughters Made Debut in Film industry
रणधीर कपूर, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर की बॉलीवुड में एंट्री
बॉलीवुड का सबसे पुराने और नामी कपूर खानदान ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिया। लेकिन इस परिवार के सदस्यों ने कभी नहीं चाहा कि उनकी बहू-बेटियां फिल्मों में काम करें। रणधीर कपूर की पत्नी बबीता कपूर शादी से पहले बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं, लेकिन शादी के बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। लेकिन जब बात उनकी बेटियों के भविष्य पर आई तो बबीता ने रणधीर की एक नहीं सुनी। उन्होंने रणधीर की इच्छा के खिलाफ जाकर करिश्मा को अभिनेत्री बनाया था। दरअसल, रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां कभी भी बॉलीवुड की इस दुनिया में कदम रखें, लेकिन करिश्मा, करीना दोनों ने अपना करियर एक्टिंग में बनाया और इंडस्ट्री में काफी लोकप्रियता हासिल की।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan Birthday Special: From Karisma, Kareena, Sonam, Sonakshi Sinha These Star Daughters Made Debut in Film industry
अनिल कपूर , सुनीता कपूर, सोनम कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

सोनम ने भी रखा इंडस्ट्री में कदम 
राज कपूर के खानदान की तरह ही अनिल कपूर का खानदान भी काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इस परिवार ने कभी अपनी बेटियों पर रोक-टोक नहीं लगाई। श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी के बाद भी फिल्मों में अपना काम जारी रखा। उनके बाद हमें इस परिवार से बॉलीवुड में अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर का सफर देखने को मिला। सोनम ने साल 2007 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। सोनम के बाद अब इस परिवार की एक और बेटी शनाया कपूर भी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। 

Suhana Khan Birthday Special: From Karisma, Kareena, Sonam, Sonakshi Sinha These Star Daughters Made Debut in Film industry
सोनाक्षी सिन्हा, शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : social media

शत्रुघ्न सिन्हा ने दी सोनाक्षी को इजाजत 
70 के दशक मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा अपनी एक्टिंग और सफल राजनीतिक करियर के लिए जाने जाते हैं। अपने टाइम में अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाले इस अभिनेता ने भी अपनी बेटी को बॉलीवुड में आने की इजाजत दे दी थी। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री में कई बड़े-बड़े अभिनेताओं की फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड में अपना नाम भी बनाया।    

विज्ञापन
Suhana Khan Birthday Special: From Karisma, Kareena, Sonam, Sonakshi Sinha These Star Daughters Made Debut in Film industry
द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

जोया की फिल्म से सुहाना और खुशी कपूर का एंट्री 
इन स्टार किड्स के बाद अब जोया अख्तर की बहुचर्चित फिल्म 'द आर्चीज' से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में वह दोनों मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी, इनके अलावा इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी अपना बॉलीवुड का सफर शुरू करने जा रहे हैं।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed