सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Jugjugg Jeeyo: 'जुग जग जियो' से पहले इन फिल्मों में नजर आ चुके हैं वरुण धवन, जानिए बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा इनका हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 May 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan has appeared in these films before Jug Jugg Jeeyo, know how his films performed at the box office
जुग जुग जियो - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अपनी कॉमिक टाइमिंग और डांस की वजह से काफी मशहूर हैं। वह इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जो एक्टिंग के साथ अच्छा डांस भी कर लेते हैं। स्टूडेंट ऑफ द ईयर जैसी हिट फिल्म से करियर की शुरुआत करने वाले वरुण जल्द ही जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर भी दिखाई देंगे। साल 2020 से वरुण की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई इस वजह से फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर उनके फैंस का बड़ा तोहफा दिया है। आइए उनकी नई फिल्म से पहले जानते हैं उनकी पिछली पांच फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा था। 

Trending Videos
Varun Dhawan has appeared in these films before Jug Jugg Jeeyo, know how his films performed at the box office
कुली नंबर 1 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कुली नंबर वन

कोरोना महामारी की वजह से इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह 90 के दशक में गोविंदा की इसी नाम से आई सुपरहिट फिल्म का रीमेक थी। फिल्म के निर्देशक डेविड धवन थे। इसके बावजूद यह फिल्म लोगों को पसंद नहीं आई। साल 2020 में रिलीज हुई इस फिल्म में दर्शकों को कुछ भी नया देखने को नहीं मिला है। आईएमडीबी पर भी इस फिल्म को 10 में 4.2 रेटिंग ही मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan has appeared in these films before Jug Jugg Jeeyo, know how his films performed at the box office
वरुण धवन सहित स्ट्रीट डांसर की कास्ट - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रीट डांसर

यह फिल्म भी साल 2020 में ही रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। इससे पहले एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी 'एबीसीडी 2' जैसी सुपरहिट फिल्म में एक साथ काम कर चुकी थी। यही वजह थी कि दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। हालांकि फिल्म रिलीज के बाद यह दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने कुल 68.28 करोड़ का ही कारोबार किया था। इतनी कम कमाई की वजह से इस फिल्म को फ्लॉप करार दिया गया था।

Varun Dhawan has appeared in these films before Jug Jugg Jeeyo, know how his films performed at the box office
फिल्म कलंक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कलंक

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' 2019 की मोस्ट अवेटेड फिल्म थी। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में थे। हालांकि इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई। 'कलंक' की कुल कमाई 80.35 करोड़ रही। बजट ज्यादा होने की वजह से इतनी कमाई के बाद भी यह फिल्म हिट का दर्जा नहीं प्राप्त कर सकी।

विज्ञापन
Varun Dhawan has appeared in these films before Jug Jugg Jeeyo, know how his films performed at the box office
सुई धागा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुई धागा

फिल्म 'सुई धागा' में वरुण के साथ अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थी। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म में दोनों कलाकारों के काम की खूब तारीफ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 79.02 करोड़ था। इसकी कमाई की वजह से फिल्म को सेमी हिट की श्रेणी रखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed