फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान में हिना खान की नई फिल्म का पोस्टर रिलीज, नॉवेल पर आधारित है 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' की कहानी

Sun, 22 May 2022 04:30 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 22 May 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
hina khan unveils country of blind poster at cannes film festival 2022
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड और टीवी के स्टार्स रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इस साल भारत के लिए ये फिल्म फेस्टिवल काफी खास है। इस साल भारत को सम्मानित देश यानि कंट्री आफ आनर का दर्जा दिया गया। ऐसा पहली बार हो रहा है कि फिल्म फेस्टिवल के दौरान किसी भी देश को सम्मानित देश के तौर पर आमंत्रित किया गया है। टीवी स्टार हिना खान इस साल दूसरी बार कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। अभिनेत्री अपने हुस्न का जलवा बिखेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बार हिना खान कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी इंडो-इंग्लिश फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' के पोस्टर लॉन्च के लिए आई हैं। अभिनेत्री की इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है।

hina khan unveils country of blind poster at cannes film festival 2022
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कंट्री ऑफ ब्लाइंड के जरिए हिना खान इंडो-हॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हिना खान एक अंधी लड़की का किरदार निभा रही हैं। कंट्री ऑफ ब्लाइंड में वह तीर कमान चलाती भी नजर आएंगी। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि एक अंधी लड़की कैसे तीर चलाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रोल के लिए हिना खासतौर पर ब्लाइंड स्कूल वर्कशॉप में गई थीं।

hina khan unveils country of blind poster at cannes film festival 2022
हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कान फिल्म फेस्टिवल में हिना खान को अपने देश के पवेलियन में एंट्री नहीं मिली थी, इस बात से वह काफी नाराज थीं। उन्होंने इसको लेकर एक इंटरव्यू में कहा था- मैं अपनी फिल्म के पोस्टर लांच को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। हर कोई जानता है कि मैं इसके लिए आउंगी और मैं इंडियन पवेलियन का हिस्सा हूं। मैं इंडिया पवेलियन में अपनी नई फिल्म का पोस्टर लॉन्च करना चाहती थीं, लेकिन मुझे इसके उद्घाटन समारोह में आमंत्रित नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
hina khan unveils country of blind poster at cannes film festival 2022
Anurag Thakur - फोटो : ANI

कान फिल्म फेस्टिवल में इस बार दीपिका पादुकोण को जूरी मेंबर के रूप में जगह दी गई है। दीपिका के अलावा कान में पूजा हेगड़े, तमन्ना भाटिया, ऐश्वर्या राय, ए आर रहमान, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य लोग शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में शूट किया गया है। पहले ये फिल्म अमेरिका में रिलीज की जाएगी और उसके बाद ये भारत में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed