फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disha Patani-Tiger Shroff: क्या टाइगर और दिशा का हुआ पैचअप! अभिनेत्री ने किया एक्टर के वीडियो पर कमेंट

Fri, 05 Aug 2022 05:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 05 Aug 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
Disha patani-Tiger Shroff: Ek villian actress commented on rumoured boyfriend video amid break up rumours
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : insta

बॉलीवुड के बनते बिगड़ते रिश्तों में दो सितारों के बीच कब क्या होने वाला है, यह कोई नहीं बता सकता है। कभी ब्रेकअप तो कभी पैचअप यह सभी कुछ बॉलीवुड में बहुत आम बात है, जिसे दर्शक समझ नहीं पाते हैं। ऐसे ही कुछ दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ के रिश्ते के साथ चल रहा है। पिछले काफी दिनों से टाइगर और दिशा पाटनी के ब्रेकअप की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं। बीते दिनों आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इंडस्ट्री के इस स्टार कपल के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, जिसकी वजह से दोनों ने अपना छह साल पुराना रिश्ता खत्म कर लिया। लेकिन इन खबरों के बीच भी दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को पूरी तरह से सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। टाइगर के बाद अब दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर अपने कथित बॉयफ्रेंड के लिए कुछ लिखा है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

Disha patani-Tiger Shroff: Ek villian actress commented on rumoured boyfriend video amid break up rumours
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा ने किया कमेंट
टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की चर्चा इन दिनों इंटरनेट पर बहुत तेजी से हो रही हैं। हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी एक्टर का रिएक्शन नहीं आया है। लेकिन इन सबसे परे दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हाल ही में टाइगर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वर्कआउट वीडियो साझा किया था, जिसमें वह हमेशा की तरह एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं, लेकिन जिस एक कमेंट ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा वो कमेंट दिशा का था। दिशा भी टाइगर की इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई।

Disha patani-Tiger Shroff: Ek villian actress commented on rumoured boyfriend video amid break up rumours
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा को भी करना है टाइगर जैसा एक्शन
टाइगर द्वारा साझा की गई वीडियो में अभिनेता सामने खड़े ट्रेनर को खूब पंच मारते नजर आ रहे हैं। टाइगर ने वीडियो को अपलोड करते हुए लिखा,'आज ट्रेनिंग का मन नहीं हो रहा था तो लड़कों ने डिसाइड किया कि वह कुछ अलग करेंगे। यह मेरा आइडिया नहीं है।' टाइगर यह ट्रेनिंग स्किप करने की स्टाइल देख दिशा को भी ऐसा ही कुछ करने का मन हो आया। और अभिनेत्री ने अपने कथित बॉयफ्रेंड की पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'मुझे भी ये करना है।' दिशा का यह कमेंट देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha patani-Tiger Shroff: Ek villian actress commented on rumoured boyfriend video amid break up rumours
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

टाइगर ने किया दिशा को सपोर्ट
ब्रेकअप की खबरों के बीच दिशा से पहले टाइगर भी अभिनेत्री को सपोर्ट करते हुए दिख चुके हैं। पिछले दिनों टाइगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दिशा और उनकी हालिया रिलीज्ड फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' की तारीफ की थी। फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए टाइगर ने लिखा था,'कितनी मनोरंजक फिल्म और पूरी कास्ट की शानदार परफॉर्मेंस, बधाई हो दोस्तों!' इतना ही नहीं दिशा ने भी टाइगर की स्टोरी को रीपोस्ट किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed