साल 2020 खत्म होने में महज कुछ ही दिन ही रह गए हैं और लोग नए साल की तैयारी में जुट गए हैं। आम लोगों से लेकर बड़े बड़े सेलेब्स भी न्यू ईयर को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं। ये साल हर किसी के लिए कठिन रहा है ऐसे में कोई भी नए साल के स्वागत में किसी भी तरह की कसर नहीं छोड़न वाला है। इसी बीच 'बागी' गर्ल दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर न्यू ईयर सेलिब्रेशन की जानकारी दी है। हालांकि चौंकाने वाली बात ये है कि उनके साथ न्यू ईयर के समय डेट पर उनके ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ नहीं बल्कि एक हॉलीवुड स्टार होगा।
इस हॉलीवुड स्टार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करेंगी दिशा पाटनी, जानकर टाइगर को लग सकता है झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिशा और टाइगर बॉलीवुड के फिट और हॉट कपल माने जाते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सामने आ जाती हैं। फैंस भी दिशा और टाइगर की तस्वीरें काफी पसंद करते हैं। हालांकि दिशा पटानी के न्यू ईयर के प्लान को सुनकर टाइगर के फैंस को झटका लग सकता है। दरअसल खुद दिशा ने एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए इस बात का खुलासा किया है।
बता दें कि दिशा पटानी ने ट्वीट कर लिखा कि, 'मैं बेयॉन्से संग डेट पर जाऊंगी'। दरअसल ये एक पोल ट्वीट था जिसमें ये पूछा गया था कि साल 2021 शानदार होगा क्योंकि.....अब इस पोल के जवाब में ही दिशा ने लिखा है कि वो बियॉन्से के साथ डेट पर जाएंगी।
I’ll go on a dinner date with @Beyonce https://t.co/HtiSGxBn87
दिशा पटानी के इस ट्वीट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि बियॉन्से अमेरिका की मशहूर सिंगर, एक्ट्रेस और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। उनके चाहने वाले विदेश ही नहीं बल्कि भारत में भी बहुत ज्यादा हैं।
दिशा पटानी की फिल्मों की बात करें तो फिल्म एम एस धोनी में धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार निभाकर वो रातों-रात स्टार बन गईं थीं। उनकी खूबसूरती देख उन्हें नेशनल क्रश कहा जाने लगा था। इसके बाद दिशा बागी-2, भारत और मलंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं।