फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा सालियान का आखिरी वीडियो वायरल, मौत से चंद घंटे पहले पार्टी में दिखीं

Sat, 08 Aug 2020 09:01 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 08 Aug 2020 09:01 PM IST
विज्ञापन
Disha Salian last video before demise shows her in a happy mood with friends
दिशा सालियान का आखिरी वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत के साथ ही उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की गुत्थी भी उलझती दिख रही है। सुशांत और दिशा की मौत को जोड़कर देखा जा रहा है जिसके बाद दिशा के माता-पिता सामने आए और अफवाहें नहीं फैलाने की गुजारिश की। इन सबके बीच अब दिशा का एक वीडियो सामने आया है जो उनकी मौत से कुछ समय पहले ही बनाया गया था।

Disha Salian last video before demise shows her in a happy mood with friends
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया

दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिशा सालियान की पार्टी का है। इस पार्टी में दिशा अपने मंगेतर रोहन रॉय और करीबी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीडियो दिशा के दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया जा रहा है।

Disha Salian last video before demise shows her in a happy mood with friends
दिशा सालियान - फोटो : Social Media

दिशा मलाड स्थित एक फ्लैट पर थीं। वीडियो में वो ऋतिक रोशन की फिल्म मिशन कश्मीर के गाने रिंद पोशमाल पर थिरकती नजर आईं। बता दें कि दिशा सालियान की मौत नौ जून को मुंबई में हुई थी। पुलिस का कहना है कि उन्होंने बिल्डिंग के 14वें मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Salian last video before demise shows her in a happy mood with friends
दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि दिशा सालियान के माता-पिता ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी बेटी को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, 'अपने फायदे के लिए हमारी बेटी को बदनाम मत कीजिए। उसके साथ मत खेलिए। वह हमारी इकलौती संतान थी। हमने हमारी इकलौती बेटी को खो दिया। अब लोग उसकी छवि को खराब कर रहे हैं। वह इस तरह से हमारा उत्पीड़िन करके हमें मार देना चाहते हैं। हमारी भारत के लोगों से, सभी मीडिया, सोशल मीडिया और अन्य सभी से कहना है कि सब कुछ गलत है। सभी खबरें फर्जी और सिर्फ अफवाह हैं।'
 
विज्ञापन
Disha Salian last video before demise shows her in a happy mood with friends
दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
दिशा सालियान की मां ने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध है कि यह सब रोके, हम इस वजह से बुरी तरह से परेशान हैं। अब हमारे पास अपनी बेटी के खिलाफ इन सभी फर्जी खबरों को सुनने की कोई ताकत नहीं बची है।' राजनेताओं के आरोपों पर दिशा सालियान की मां ने गुस्सा जाहिर किया है। हाल ही में भाजपा सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा सालियान की मौत से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उनकी हत्या की गई है। यह आरोप नारायण राणे ने ऑटोप्सी रिपोर्ट का हवाला देते हुए लगाया था। वहीं सोशल मीडिया पर दिशा और सुशांत की मौत को जोड़कर देखा जा रहा है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed