फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aarya season 3: शेरनी बन फिर दहाड़ने आ रही हैं सुष्मिता सेन, डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने 'आर्या' सीजन तीन को दी हरी झंडी

Mon, 04 Jul 2022 02:38 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Mon, 04 Jul 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
Disney plus Hotstar Announces hit Series aarya season 3 sushmita sen is all to set come back as Aarya Sareen
आर्या वेब सीरीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शेरनी अपने पंजो को तेज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है, क्योंकि डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने क्राइम थ्रिलर सीरीज 'आर्या' के दोनों सीजन हिट रहने के बाद तीसरे सीजन की घोषणा भी कर दी है। आर्या के 'सीजन 2' में दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सुष्मिता सेन भी एक बार फिर से 'आर्य सरीन' के रूप में वापसी कर रही हैं। वहीं निर्माता और निर्देशक राम माधवानी भी स्क्रीन पर जादू पैदा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

Disney plus Hotstar Announces hit Series aarya season 3 sushmita sen is all to set come back as Aarya Sareen
आर्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'आर्या सीजन 2' में सुष्मिता को एक ऐसी महिला के किरदार में दिखाया गया था, जो अपना पति खोने के बाद अपने परिवार को बचाने के लिए अपराध की दुनिया के शातिर नेटवर्क में कदम रखती है। पिछले सीजन की कहानी में एक पत्नी और एक मां के संघर्ष की कहानी दिखाई थी, जो बुरे से बुरे हालात में भी डटकर खड़ी है। इस बार आर्या सरीन और भी तेज, मजबूत व उग्र हो गई है। इसलिए आर्या सीजन तीन और भी धमाकेदार होने वाला है।

Disney plus Hotstar Announces hit Series aarya season 3 sushmita sen is all to set come back as Aarya Sareen
आर्या सीरीज - फोटो : social media

'आर्या के सीजन 3' को लेकर सुष्मिता सेन कहती हैं कि आर्या सरीन के लिए यह एक नया सबेरा है, सीजन 3 में वह अतीत की बाधाओं से मुक्त होकर अपनी नई कहानी शुरू कर रही है। आर्या की भूमिका को दोहराना है, जैसे पुरानी जींस पहनना, लेकिन नए सफर के लिए। सुष्मिता सेन ने कहा कि "राम माधवानी और डिज्नी प्लस हॉटस्टार टीम के साथ वापस आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Disney plus Hotstar Announces hit Series aarya season 3 sushmita sen is all to set come back as Aarya Sareen
राम माधवानी - फोटो : फाइल

आर्या के आगामी सीजन के लिए निर्माता राम माधवानी भी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "डिज्नी प्लस हॉटस्टार 'आर्या 2' को बनाने में एक अद्भुत भागीदार रहा है और हम एक बार फिर से नए सीजन के लिए उनसे जुड़कर खुश हैं"। वह कहते हैं कि "एक मनोरंजक कहानी, रोमांच और पारिवारिक प्रेम विकसित करने की यात्रा शुरू हो गई है और हमें यकीन है कि यह एक बार फिर दर्शकों को और अधिक पसंद आएगी। सुष्मिता सेन और सह-निर्माता अमिता माधवानी और पूरी राम माधवानी फिल्म्स टीम के साथ वापस आना बहुत अच्छा है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed