सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डेथ एनिवर्सरी: मौत से पहले दिव्या भारती ने की थी ये बड़ी डील, आखिर मरने के चंद घंटे पहले क्या हुआ था अभिनेत्री के साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 05 Apr 2022 08:56 AM IST
विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary The mystery of actress Divya Bharti unsolved death
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कुछ ही समय में सुपरहिट फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली दिव्या भारती ने महज 19 साल की उम्र में 5 अप्रैल 1993 को इस दुनिया से अलविदा कह दिया था। अभिनेत्री दिव्या भारती का फिल्मी करियर भले ही छोटा रहा हो लेकिन इस छोटे से सफर में ही उन्होंने तकरीबन 12 फिल्में की थी और उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रहीं थीं। कहा जाता है कि 90 के दशक में बहुत तेजी से दिव्या के करियर का ग्राफ ऊंचाइयों पर पहुंच रहा था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अचानक से दिव्या भारती की मौत की खबर में इंडस्ट्री से लेकर उनके प्रशंसक तक सबको हिलाकर रख दिया था। दिव्या भारती की मौत उनके घर की बालकनी से नीचे गिरने की वजह से हुई थी, लेकिन इसके पीछे का कारण आज तक पता नहीं चला है और उनकी मौत की गुत्थी आज तक सुलझ नहीं पाई है। आज भी लोगों के मन में आज भी कई तरह के सवाल हैं कि दिव्या की मौत हत्या थी या फिर आत्महत्या। जानिए दिव्या भारती के मौत से पहले आखिर क्या हुआ था।

Trending Videos
Divya Bharti death anniversary The mystery of actress Divya Bharti unsolved death
दिव्या भारती

दिव्या भारती ने साल 1990 में अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी, लेकिन महज तीन साल में ही सब कुछ पूरी तरह से बदल गया, बात साल साल 1993 की है, जब यह साल उनकी जिंदगी का आखिरी साल बना गया। 1993 में दिव्या की सिर्फ तीन ही हिंदी फिल्में क्षत्रिय, रंग और शतरंज रिलीज हुई थीं। दिव्या भारती ने अपनी इस छोटी सी जिंदगी में सफल करियर और शादीशुदा जिंदगी भी जी थी। उन्होंने निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary The mystery of actress Divya Bharti unsolved death
दिव्या भारती साजिद नाडियाडवाला - फोटो : Instagram

दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला की मुलाकात गोविंदा की फिल्म शोला और शबनम के सेट पर हुई थी और इसके बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 10 मई 1992 को इस कपल ने शादी कर ली थी। साजिद से शादी करने के लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म भी कबूला था और उनकी आकस्मिक बाद साजिद पर भी सवाल उठाए गए थे। दिव्या की अचानक मौत के पीछे कई तरह की चर्चाएं हुईं, कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या तो किसी ने इसे हत्या करार दिया। फिलहाल कई सालों तक जांच करने के बाद भी जब पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई तो 1998 में केस बंद कर दिया गया। लेकिन क्या हुआ था आखिर दिव्या का मौत से पहले?

Divya Bharti death anniversary The mystery of actress Divya Bharti unsolved death
दिव्या भारती

कहा जाता है कि दिव्या भारती अपनी मौत से पहले काफी खुश थीं, क्योंकि खबरों की मानें तो उन्होंने उस दिन एक अपने लिए फोर बीएचके अपार्टमेंट की डील फाइनल की थी। कहा जाता है कि दिव्या ने इस खुशखबरी के बारे में अपने भाई कुणाल को भी बताया था। उस दिन चेन्नई से अपनी शूटिंग खत्म करते दिव्या वापस अपने घर लौटी थीं। कहा जाता है कि उस समय उनके पैर में चोट भी लगी हुई थी। घटना वाले समय रात के करीब 10 बजे मुंबई के पश्चिम अंधेरी, वरसोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें माले पर दिव्या अपनी दोस्त और डिजाइनर नीता लुल्ला और उनके पति के साथ थीं। तीनों लिविंग रूम में बैठकर बातें कर रहे थे और बताया जाता है कि इस दौरान वह ड्रिंक भी कर रहे थे।

विज्ञापन
Divya Bharti death anniversary The mystery of actress Divya Bharti unsolved death
दिव्या भारती

उस समय वहां पर इन तीनों के अलावा दिव्या की नौकरानी अमृता भी घर में मौजूद थीं। बातें करते-करते रात के करीब 11 बजे अमृता किचन में कुछ काम करने गईं और उस समय नीता अपने पति के साथ टीवी देख रही थीं। उसी वक्त दिव्या भारती कमरे की खिड़की की तरफ गईं और वहां से ही वह तेज आवाज में अपनी नौकरानी से बातें करने लगीं। दिव्या के लिविंग रूम में कोई बालकनी नहीं थी, लेकिन इकलौती ऐसी खिड़की थी, जिसमें कोई ग्रिल नहीं लगी थी। यह खिड़की पूरी तरह से खुली हुई थी, इसके नीचे पार्किंग की जगह थी, जहां अक्सर कई गाड़ियां खड़ी होती थीं। हालांकि उस दिन वहां कोई गाड़ी नहीं खड़ी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed