फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divya Bharti: दिव्या भारती की मां ने इंटरव्यू में खोला था उनकी मौत से जुड़ा यह राज, जानकर रह जाएंगे दंग

Tue, 05 Apr 2022 08:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 05 Apr 2022 08:57 AM IST
विज्ञापन
divya bharti mother meeta bharti shocking revelation about her daughter death
दिव्या भारती-मीता भारती - फोटो : सोशल मीडिया

दिव्या भारती 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक थीं। उस समय हर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। इतने कम समय में शायद ही किसी एक्ट्रेस ने इतनी शोहरत हासिल की होगी, जितनी दिव्या भारती को मिली थी। हालांकि, वक्त को कुछ और ही मंजूर था। साल 1993 के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक सब हैरान थे। लोगों के मन में बस एक ही सवाल था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस की अचानक मौत कैसे हो सकती है? दिव्या भारती के माता-पिता ने कुछ साल पहले एक इंटरव्यू के दौरान उनकी मौत से जुड़ी कई बातें बताई थीं, जो शायद ही किसी को पता होंगी।

divya bharti mother meeta bharti shocking revelation about her daughter death
दिव्या भारती के माता पिता - फोटो : सोशल मीडिया

खुद को कभी समझ ही नहीं पाईं दिव्या

इंटरव्यू के दौरान दिव्या की मां मीता भारती ने बताया था, 'दिव्या कभी खुद को समझ ही नहीं पाई कि वह किस मुकाम पर है। अगर वह समझ जाती कि लोग उससे कितना प्यार करते हैं तो खुद का काफी ध्यान रखती और यह हादसा न होता।'
divya bharti mother meeta bharti shocking revelation about her daughter death
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया
आत्महत्या कर ही नहीं सकती मेरी बेटी
दिव्या के निधन के बाद कई रिपोर्ट्स में उनके द्वारा आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। इस बात से इनकार करते हुए मीता ने कहा था, 'दिव्या कभी सुसाइड कर ही नहीं सकती। उसका ऐसा स्वभाव ही नहीं था कि वह सुसाइड करे। यह हत्या भी नहीं थी, कोई क्यों उसे मारेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
divya bharti mother meeta bharti shocking revelation about her daughter death
दिव्या भारती - फोटो : सोशल मीडिया

बिल्डिंग से गिरकर हुई थी मौत

बता दें कि पांच अप्रैल 1993 के दिन पांचवीं मंजिल से गिरकर दिव्या भारती की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस दिन दिव्या भारती चेन्नई से अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौटी थीं। हादसे वाले दिन वह वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में अपने दोस्तों के साथ थीं। उनकी मेड किचन में खाना बना रही थी। दिव्या खिड़की पर बैठकर खाने का इंस्ट्रक्शन दे रही थीं। अचानक उनका हाथ फिसल गया और वह बिना ग्रिल वाली खिड़की से सीधे नीचे जा गिरीं। उन्हें तुरंत कूपर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed