'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम अभिनेत्री दिव्या भटनागर ने बीते सात दिसंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। दिव्या के निधन के बाद उनके परिवार वालों और अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। परिवार और देवोलीना ने दिव्या के पति गगन गबरू पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। देवोलीना ने ये भी बताया कि दिव्या के पति गगन पर शिमला में केस दर्ज है। गगन ने करवा चौथ वाले दिन भी दिव्या के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि गगन शोषण के आरोप में छह महीने जेल में भी रहा। वह जमानत मिलने के बाद बाहर आया था। ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे का एक कड़वा सच ये भी है। टीवी हो या बॉलीवुड, इससे पहले भी कई अभिनेत्रियों के साथ घरेलू हिंसा का मामला सामने आ चुका है।
जब अभिनेत्रियां हुईं घरेलू हिंसा की शिकार, पूर्व मिस वर्ल्ड ने तो दर्ज कराया था दहेज उत्पीड़न का केस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
